वजन कम करने के लिए हैं आप सीरियस, दोपहर से पहले शुरू कर दें यह काम

वजन कम करने के लिए हैं आप सीरियस, दोपहर से पहले शुरू कर दें यह काम

आज के व्यस्त जीवन में वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। गलत खान-पान और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से यह परेशानी और बढ़ने लगती है। जिससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज के समय में हम वजन कम करने के लिए आमतौर पर जिम या डाइटिंग का सहारा लेते हैं।

हालांकि, इसके अलावा भी बहुत से ऐसे उपाय है जिसकी वजह से हम मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर हम इस परेशानी को कम कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हमें दोपहर से पहले इन हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहिए।

जल्दी उठना

सुबह-सुबह जल्दी उठने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। सुबह जल्दी उठकर आप एक्सरसाइज या योग भी कर सकते हैं। इससे हमें मोटापे में राहत मिलती है और शरीर दिनभर एनर्जी से भरा रहता है।

नाश्ता जरूर करें

नाश्ता दिन का सबसे अहम खाना होता है। ब्रेकफास्ट सुबह खाली पेट किया जाता है और इसे करने से दिनभर शरीर को एनर्जी मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज रहता है। नाश्ते में आप फल, दही, ओट्स, या अंडे जैसी हेल्दी फूड ले सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ भी रहता हैं।

खूब पानी पिएं

सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आपको भूख कम लगती है। सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। ज्यादा पानी पीने से शरीर के गंदे पदार्थ ज्यादा से ज्यादा बाहर निकलते हैं।

एक्सरसाइज

सुबह एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन कम होता है। आप सुबह उठकर दौड़ सकते हैं, योग कर सकते हैं, या कोई भी अन्य एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो आपको पसंद हो।

डाइट

हमें दोपहर में अपने भोजन में ऐसे फल सब्जियों को शामिल करना चाहिए। जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में हो और एंटीऑक्सीडेंट हो। इससे पेट दिनभर भरा रहता है और भूख कम लगती है। हेल्दी खाना भी वजन कम करने में मदद करता है।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए। इस तरह की समस्या होने पर आपको किसी पेशेवर से सलाह लेनी चाहिए।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER