किंग कोहली का स्टारडम ऐसा…एक झलक पाने के लिए मच गई भगदड़, कई लोग घायल

किंग कोहली का स्टारडम ऐसा...एक झलक पाने के लिए मच गई भगदड़, कई लोग घायल

 

Ranji Trophy Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की दीवानी पूरी दुनिया है। कोहली के खेल के अलावा उसके गुड लुक्स पर फैंस फिदा रहते हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसकी बानगी एक बार फिर दिल्ली में देखने को मिली। हाल ही में किंग कोहली ने दिल्ली की ओर से 13 साल बाद रणजी में वापसी की है।

आज 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ दिल्ली का रणजी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली दिल्ली की प्लेइंग इलेवन टीम का हिस्सा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां यह मैच देखने के लिए डीडीसीए ने 10 हजार दर्शकों को फ्री में देखने का ऑफर दिया है।
इस ऑफर को भला फैंस कैसे नहीं भुना सकते थे। स्टेडिम में सुबह 3 बजे से फैंस की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस बीच विराट कोहली को देखने पहुंचे फैंस की संख्या इतनी ज्यादा नजर आई कि अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल दर्शकों को इलाज के लिए सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि, विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की है। इस मैच के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने विराट कोहली की वापसी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। डीडीसीए ने करीब 10 हजार के दर्शकों की व्यवस्था की है।

फॉर्म की तलाश में कोहली

इस मैच को दर्शकों के लिए फ्री में देखने का ऑफर दिया गया। इस मैच के लिए अंबेडकर स्टेडियम एंड के तीन स्टैंड खोले गए। इस बीच गेट नंबर 17 पर विराट कोहली की झलक पाने के लिए उत्सुक फैंस काफी क्रेजी नजर आए। कोहली को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। स्टेडियम के गेट 16 के बाहर भीड़ में लोग एक दूसरे को धक्का देने लगे, इस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तीन लोग घायल हुए हैं। गेट के पास डीडीसीए सुरक्षा और पुलिस तैनात है।

बीते दिनों में विराट कोहली की खराब फॉर्म रही है। वह भारत में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद विराट कोहली को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब फॉर्म की तलाश में कोहली रणजी मैच खेलने उतरे हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER