एक महीने में आराम से कंट्रोल हो जाएगा कोलेस्टोल, सुबह-सबह करने होंगे बस यह तीन काम

कोलेस्टोल

आजकल का गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कोलेस्ट्रोल का बढ़ना आम सी बात हो गई है। बैड कोलेस्ट्रोल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने से ह्रदय बीमारियां हो जाती है। यह हमारे जीवन के लिए बेहद घातक होती हैं। ऐसे में हमें कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है।

बैड कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए हमें सुबह-सुबह तीन काम करने चाहिए। बैड कोलेस्ट्रोल को एक महीने में कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें कि, कोलेस्ट्रोल हमेशा खानपान का सही से ध्यान नहीं रखने और शारीरिक व्यायाम नहीं करने से ही बढ़ता है। तो यह जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन में तीन चीजों का बदलाव करना चाहिए।

नियमित एक्सरसाइज

हमें सुबह-सुबह उठकर नियमित व्यायाम करना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। आप सुबह 30 मिनट के लिए चलने, दौड़ने, या योग करने का व्यायाम कर सकते हैं। अपने डेली रूटीन में रेगुलर एक्सरसाइज करने की आदत डालें। रेगुलर एक्सरसाइज से शरीर स्वस्थ रहता है और बैड कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

नाश्ते में बदलाव

हमें कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए सुबह के नाश्ते में बदलाव करना चाहिए। सुबह-सुबह दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करनी चाहिए। अपने नाश्ते में दलिया, ओटमील और पौष्टिक फलों को शामिल करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। अपने नाश्ते में तेलीय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो ह्रदय को स्वस्थ बनाते हैं।

पानी का सेवन

इसके अलावा हमें सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू करना चाहिए। खाली पेट पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। पानी पीने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जितना ज्यादा आप पानी पीएंगे उतना ही आपको लाभ मिलेगा। बता दें कि पानी आपके ब्लड फ्लो को बेहतर रखता है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

Disclaimer: दी गई उपर्युक्त जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए। ऐसी समस्या होने पर किसी पेशेवर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER