एक दूजे के हुए जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह, रीत रिवाज से हुई शाद

एक दूजे के हुए जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह, रीत रिवाज से हुई शाद

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी चार साल तक डेट करने के बाद आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने 21 फरवरी को गोवा में सिख रीति-रिवाज यानी आनंद कारज परंपरा और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स भी इस जोड़े को शादी की बधाई दे रहे हैं।

तस्वीर में आ रहे नजर

इंस्टाग्राम पेज वरिंदर चावला ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में जैकी और रकुल साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जैकी रकुल की मांग में सिन्दूर लगाते नजर आ रहे हैं। आखिरी दो तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे हैं। रकुल ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी और हमेशा के लिए मेरी। अब दोनों भगनानी।

यहां हुई शादी

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं। जैकी जहां सिंधी धर्म का पालन करते हैं, वहीं रकुल सिख धर्म का पालन करती हैं। इसी वजह से दोनों ने अपने-अपने धर्म के मुताबिक शादी करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी ने पहले सिख धर्म से शादी की और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की आपको बता दें कि इस जोड़े ने गोवा के आईटीसी ग्रैंड साउथ में शादी की। दोपहर साढ़े तीन बजे दोनों की शादी की रस्म पूरी की गई।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER