आपको बता दें कि Honor X9b फोन भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च हो चुका है। Honor X9b स्मार्टफोन ड्रॉप रेजिस्टेंट के लिए 5-star SGS-certified है। ऑनर का यह फोन एक पतला और लाइट वेट बॉडी के साथ लाया गया है।बता दें, कंपनी ने आज स्मार्टफोन के साथ वॉच और ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं।
Honor X9b के स्पेसिफिकेशन
ऑनर का यह फोन 6.78 इंच की पंच होल कर्व्ड OLED display, 2652 x 1200 पिक्सल, 429 PPI, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM dimming, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। ऑनर का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया गया है।
इतने एमपी का है कैमरा
कैमरे की बात करें तो Honor X9b स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 108MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो स्नैपर के साथ लाया गया है। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है। जहां बैटरी और चार्जिंग की बात करी जाए तो ऑनर का लेटेस्ट फोन 5,800mAh बैटरी और 35W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। वहीं, Honor X9b स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड MagicOS 7.2 पर रन करता है।
Honor X9b फोन की कीमत
Honor X9b फोन को कंपनी ने 8GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली सेल 16 फरवरी को होने जा रही है। इस डिवाइस को कल दोपहर 12 बजे के बाद फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकेंगे।