पिछले हफ्ते रिलीज हुई दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। एक तरफ बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की फिल्म डंकी है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टर प्रभास की सलार है।
दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की ?
कमाई के मामले में इस बार साउथ सुपरस्टार से पीछे छूट गए बॉलीवुड के बादशाह। प्रभास की ‘सलार’ बंपर कमाई कर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 3 दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि शाहरूख की डंकी ग्लोबली 215 करोड़ ही कमा पाई है।
भारत में दोनों फिल्मों का कलेक्शन ?
इंडिया में भी सलार मूवी का जलवा बरकरार है और यहां भी कमाई के मामले में ये डंकी से आगे है इसका अब तक का कलेक्शन 208 करोड़ हो चुका है जबकि डंकी ने 106 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर ‘सलार’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी।