क्रिसमस पर ट्राई करें कप केक, ये है बनाने की रेसिपी, जानियें कैसे

क्रिसमस पर ट्राई करें कप केक, ये है बनाने की रेसिपी, जानियें कैसे

क्रिसमस पर दुनियाभर में 25 के दिन क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हम सभी जानते है कि इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने की भी परंपरा है। साथ ही केक और जिंगल बेल सॉन्ग भी क्रिसमस की पहचान है। जो अपने आप में बहुत ही चर्चिच गाना है। बता दें कि दुनियाभर में इस दिन चर्च में काफी भीड़ रहती है और Jesus Christ के आगे कैंडल जलाया जाता है। तो ऐसे में अगर इस क्रिसमस आप केक के अलावा कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रहें तो कप केक ट्राई कर सकते हैं। आइये जाने कप केक की रेसिपी।

चाहिए ये सामग्री

1 कप: मैदा

1 टी स्पून: बेकिंग पाउडर

¾ कप: चीनी (पीसी हुई)

1 ½ टेबल स्पून: कोको पाउडर

1/2 टी स्पून: वनीला एसेंस

5 टेबल स्पून: मक्खन (मुलायम बटर में नमक ना हो तो ¼ छोटा चम्मच मिला लें)

¾ कप: दूध (स्मूद बनाने के लिए)

पानी (जरूरत अनुसार)

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले कॉफी कप केक बनाने के लिए सबसे पहली ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें और सांचों में बटर पेपर लगाकर अलग रख लें। अब एक बाउल लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और चीनी मिला लें और उसमें मुलायम मक्खन, वनीला एसेंस, कॉफी पेस्ट और दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर इसके बाद इस मिश्रण को सांचों में डालें और अब 180 डिग्री पर बेक करें (करीब 15 से 20 मिनट)।

पूरी तरह केक को होने दे ठंडा

फिर इस बीच टूथपिक डालकर चेक कर लें कि केक सही से बेक हो गया है या नहीं। इसके बाद ध्यान रखें अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाती है, तो इसका मतलब यह हुआ कि केक बनकर तैयार है। जब यह बनकर तैयार हो गया हो तो ओवन से कप केक बाहर निकाल लें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद कपकेक के ठंडा होने के बाद फ्रॉस्टिंग करें। आप चाहें तोकपकेक विस्की और कॉफी बटर क्रीम के साथ मास्करपोने चीज़ (सॉफ्ट इटैलियन क्रीम चीज़) भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जो देखने में बहुत ही बढ़िया लगेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER