सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्च की नई स्कूटी, तीन नए कलर में है उपलब्ध

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्च की नई स्कूटी, तीन नए कलर में है उपलब्ध

भारत में इस समय भारतीय टू-व्हीलर बाजार प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में इस समय अपने नए स्कूटर Burgman Street EX को लॉन्च कर दिया है। जो आज के युग के हिसाब से लॉन्च की गई है। कीमत और फीचर्स से ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने मैटेलिक और मैट फिनिश दोनों में तीन रंगों में इसे बाजार में उतारा है। वहीं, बात करे इसकी कीमत तो  1,12,300 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

दिया गया है इतने इंच का रियर टायर व्हील

वहीं, नया स्कूटर में इको-परफॉर्मेंस इंजन, साइलेंट स्टार्टर सिस्टम के साथ-साथ इंजन ऑटो स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम (EASS) से लैस है। इसमें FI टेक्नोलॉजी के साथ 125cc इंजन दिया गया है। 12 इंच का रियर टायर व्हील (100/80-12 टायर प्रोफाइल के साथ 30.48 सेमी) दिया गया है। जो बहुत ही बेहतरीन देखने में लग रहा है।

आराम से मोबाइल फोन को कर सकते है सिंक

इस स्कूटी की फीचर्स की बात करें तो Burgman Street EX में ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिजिटल कंसोल के साथ सुजुकी राइड कनेक्ट मिलता है। इसमें आप व्हीकल के साथ अपने मोबाइल फोन को सिंक कर सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और अलर्ट जैसे इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल और अनरीड एसएमएस अलर्ट, स्पीड अधिक होने पर वार्निंग, फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसे Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ लिंक किया जा सकता है। जो यह भी सिस्टम से लैस है।

Summary
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्च की नई स्कूटी, तीन नए कलर में है उपलब्ध
Article Name
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्च की नई स्कूटी, तीन नए कलर में है उपलब्ध
Description
भारत में इस समय भारतीय टू-व्हीलर बाजार प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में इस समय अपने नए स्कूटर Burgman Street EX को लॉन्च कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER