ठंड पकड़ने लगी जोर
क्यों कि देश के उत्तरी भागों में भी सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। हिमालय के उच्च क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। बात देश के पश्चिमी क्षेत्र की करें तो राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। ठंडी हवाओं के असर से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां ठंड अब जोर पकड़ने लगी है।
यहां हल्की बारिश की संभावना
वहीं, बात देश के दक्षिणी राज्य की करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जहां मौसम विभाग के अनुसार एक साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।