LML बाजार में ला रही तीन इलेक्ट्रानिक स्कूटर, इस दिन होंगे लॉन्च

LML बाजार में ला रही तीन इलेक्ट्रानिक स्कूटर, इस दिन होंगे लॉन्च

इस समय लोग बाजार में पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रानिक व्हीकल ज्यादा पसंद कर रहे है। जो इस बाजार में तेजी से लोगो को पसंद आ रहा है। जहां लोगो को रूझान इस तरफ ज्यादा बढ़ रहा है। वहीं, इन्हीं सबको देखते हुए देशी ऑटोमोबाइल कंपनी LML के इलेक्ट्रानिक स्कूटर अब इस बाजार में अपना दांव खेलने जा रही है। बता दें कि LML आने वाली 29 सितंबर के दिन इंडिया में 3 नए Electric Two-Wheeler Vehicles यानी Electric Scooter लॉन्च करने जा रही है।

इस दिन होगा इवेंट का आयोजन

जानकारी के अनुसार LML ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 29 सितंबर के दिन एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से LML Electrics अपने नए Electric Scooter भारतीय बाजार में उतारेगी। एलएमएल 29 सितंबर को तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से पर्दा उठाएगी जिसके नाम अभी कंपनी ने पर्दे में ही रखे हैं। ये LML electric 2-wheeler देश में पहले से मौजूद OLA, Ather, Hero, TVS और Okinawa जैसे अन्य ब्रांड्स को तगड़ी चुनौती देने वाले हैं।

कंपनी के एमडी ने कही ये बात

बता दें कि 29 सितंबर के दिन कंपनी अपने पहले 3 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कॉन्सेप्ट को पेश करेगी। इस मंच से कंपनी अपने वाहनों की क्षमता और काबिलियत पर प्रकाश डालने के साथ ही LML Electrics के टारगेट तथा प्लानिंग की भी जानकारी देगी। कंपनी के एमडी डॉ योगेश भाटिया के अनुसार एलएमएल के आने वाले प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में बेस्ट साबित हो सकेंगे। यह भी जानकारी मिल रही है साल 2025 तक कंपनी हर महीने 18,000 Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण करने का टारगेट रखती है जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया होंगे।

Summary
LML बाजार में ला रही तीन इलेक्ट्रानिक स्कूटर, इस दिन होंगे लॉन्च
Article Name
LML बाजार में ला रही तीन इलेक्ट्रानिक स्कूटर, इस दिन होंगे लॉन्च
Description
देशी ऑटोमोबाइल कंपनी LML के इलेक्ट्रानिक स्कूटर अब इस बाजार में अपना दांव खेलने जा रही है। बता दें कि LML आने वाली 29 सितंबर के दिन इंडिया में 3 नए Electric Two-Wheeler Vehicles यानी Electric Scooter लॉन्च करने जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER