मानसून में बनाएं उड़द दाल का बड़ा, ये है आसान सी रेसिपी

उड़द दाल का बड़ा

इस समय पूरे देश में मानसून दस्तक दे चुका है। इस मौसम में लोग गरमा गरम चाय के साथ पकोड़े बनाते और खाते हैं। आलू, पत्ता गोभी और पनीर के पकोड़े आपने कई बार खाए होंगे लेकिन इस बार आप उड़द की दाल का बड़ा बनाकर ट्राई कर सकते है। बता दें कि यह एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। इसे आप गर्म चाय के साथ खा सकते हैं। आइये जानते है इसकी विधि।

सामग्री

  1. उड़द की दाल – 2 कप
  2. हरी मिर्च – 3
  3. अदरक – 2 बड़े चम्मच
  4. नमक स्वादअनुसार
  5. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  6. धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  7. तेल ज़रूरत अनुसार
  8. हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  9. सॉस – 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

उरद दाल का बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। दाल को किसी बर्तन में पीस कर थोड़ा पानी डाल कर पेस्ट तैयार कर लीजिये। एक पेस्ट में मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। सारी सामग्री को मिलाने के बाद इसे 4-5 मिनट तक ऐसे ही अच्छे से मिलाते रहें।

ब्राउन होने तक करें डीप फ्राई

फिर इसके बाद सब कुछ अच्छे से मिल जाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए रख दें। एक पैन में तेल गरम करें और चमचे से थोड़ा सा पेस्ट डालें।आप इस पेस्ट को इस तरह से लगाएं कि यह गोलाकार हो जाए। बांडो को अच्छी तरह से ब्राउन करके डीप फ्राई कर लें। फिर इसके बाद सुनहरा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लें। आपका स्वादिष्ट उड़द दाल का बड़ा बनकर तैयार है। इसे आप हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ परोसें। जो नाश्ते में एक अलग ही स्वाद देगा।
Summary
मानसून में बनाएं उड़द दाल का बड़ा, ये है आसान सी रेसिपी
Article Name
मानसून में बनाएं उड़द दाल का बड़ा, ये है आसान सी रेसिपी
Description
इस समय पूरे देश में मानसून दस्तक दे चुका है। इस मौसम में लोग गरमा गरम चाय के साथ पकोड़े बनाते और खाते हैं। आलू, पत्ता गोभी और पनीर के पकोड़े आपने कई बार खाए होंगे लेकिन इस बार आप उड़द की दाल का बड़ा बनाकर ट्राई कर सकते है। बता दें कि यह एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। इसे आप गर्म चाय के साथ खा सकते हैं। आइये जानते है इसकी विधि।
Author
Publisher Name
Youth Express

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER