अक्सर बहुत से लोग ऐसे होते है जो हमेशा जिम जाया करते है। जहां वह कच्ची सब्जियां खाना ज्यादा पसंद करते है। वहीं, सलाद की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। वहीं, बहुत सी ऐसी सब्जियां भी है जिन्हें हमें कच्चे रूप में नहीं खाना चाहिए। आइये जानते है उनके बारे में।
हो सकती है ये समस्याएं
क्या आप ये जानते है कि गोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी को कच्चा खाने से पेट में गैस जैसी समस्या बन सकती है। आज कल वैसे भी गैस की समस्या हर तीसरे इंसान को है और वो इससे निजात पाने के लिए तमाम तरह के दवाइओं का भी सेवन करता है। हलांकि, गोभी, ब्रोकली और पत्ता गोभी यह प्लांट बेस्ड फूड्स होते हैं। जिनमे फाइबर की भारी मात्रा के रूप में ज्यादा पाई जाती है और साथ ही आपको बता दें हम की इसमें सेल्यूलोज नामक एक पदार्थ पाया जाता है। जिसका इंसान उत्पादन नहीं कर पाता और जब हम इनका कच्चा सेवन करते हैं तो ये हमारे पाचन में इफ्फेक्ट डाल सकती हैं और हमें गैस संबंधी दिक्कत हो सकती है।
मशरूम का ना करें कच्चा सेवन
मशरुम की बात करें तो यह भी प्रोटीन युक्त होता है। जिसे आपको पकाकर खाना चाहिए। क्योंकि मशरुम बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। वहीं, अगर इस सब्जी का कच्चा सेवन करेंगे तो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जैसे की बहुत से लोग ऐसे होते है जो कच्चे मशरूम को इसको सलाद के रूप में कच्चा खाना पसंद करते हैं। आपको बता दे की उनके लिए डायजेस्टिव सिस्टम से जुडी समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं। जैसे- डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और भी कई दिक्कतों का उनका सामना करना पड़ सकता है।