कौन बनेगा करोड़पति 14 जल्द आएगा दर्शकों के समक्ष, पंजीकरण हुए शुरू

कौन बनेगा करोड़पति 14 जल्द आएगा दर्शकों के समक्ष, पंजीकरण हुए शुरू
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से लोगों के घर के टेलीविज़न पर दस्तक देने के लिए दिखाई देने वाले है। बता दें कि शो के इस वक़्त पंजीकरण शुरू हो गए है। जहां जल्द ही यह टेलीविज़न पर भी प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। जैसा कि हर बार की तरह प्रशंसक अमिताभ बच्चन को एक बार फिर होस्ट की गद्दी संभालते हुए देखेंगे। बता दें कि शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

प्रतियोगी जुट गए तैयारी में

वहीं, ऐसे में अमिताभ बच्चन के शो का नया वीडियो भी सामने आया है। जहां प्रशंसक बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर यह शो कब टेलीविज़न पर प्रसारित होना आरम्भ होगा। शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस वर्ष देखना होगा कि आखिर शो में क्या नए परिवर्तन निर्माताओं ने किए हैं। हर बार की भांति इस बार भी बिग बी ही हॉट सीट संभालते हुए नजर आने वाले है।

इसके माध्यम से दे सकते है जवाब

जानकारी के लिए बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में पंजीकृत करने के लिए दर्शकों को इस सवाल का जवाब SMS के माध्यम से या फिर सोनीलिव ऐप के माध्यम से देना होगा। इसके अतिरिक्त वह सोनीलिव के आधिकारिक पोर्टल से भी वह सोनीलिव ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

इस सन से आ रहा शो

हालांकि, ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के पंजीकरण 9 अप्रैल से आरम्भ हो चुके हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ साल 2000 से टेलीविज़न पर आ रहा है। प्रत्येक वर्ष यह अपना नया सीजन लेकर अमिताभ बच्चन ने इस शो का हर सीजन होस्ट करते चले आ रहे है। सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। मगर वह दर्शकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाएं थे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER