गर्मी का मौसम इन दिनों अपने जोरो पर चल रहा है। जहां ऐसे में कुछ चटपटा खाना बहुत ही मजेदार होता है। इसलिए घर पर जो भी महिलाएं होती है वह गर्मियों में कई तरह के सॉस भी बनाती हैं। अगर आप भी कुछ चटपटा खाना चाह रहे हैं तो घर पर पुदीने से स्वादिष्ट आलू चाट बना सकते हैं। क्योंकि गर्मियों के दिनों में पुदीने का प्रयोग खूब ज्यादा होता है। वहीं, इस डिश को आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में।
ये चाहिए सामग्री
- आलू – 5-6
- मिंट सॉस – 2 कप
- धनिया – 1 कप
- काला नमक – 1 चुटकी
- सफेद नमक – स्वादानुसार
- प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक – 1 (छोटा टुकड़ा)
- हरी मिर्च – 2
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
- सेव – 2 बड़े चम्मच
- तेल ज़रूरत अनुसार
- मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- अनार – 2 बड़े चम्मच
इस विधि से बनाएं
पुदीना आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें। फिर इसे मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद आलू में पुदीना की चटनी और अन्य सामग्री डालकर मिला लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू तलें। आलू में फिर से पुदीना सॉस डालकर मिला लें। इसके बाद आलू में चाट मसाला डालें और सामग्री को मिला लें। फिर प्याज, अनार के दानों से सजाएं और सेव करें। आपकी पुदीने की आलू की चाट तैयार है। जिसे खाने के लिए आप चटनी के साथ भी खा सकते है।