मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज होगा हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला

मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज होगा हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला

आईपीएल का 21 वां मुकाबला आज शाम गुजरात टाइटंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच शाम करीब 7.30 पर मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम खेला जाएगा। आपको बता दें कि इस मैच में दोनों टीमें मुंबई में पहली बार आमने-सामने होंगी। जहां गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स इस बार आईपीएल की नई टीमें शामिल हुई है। जो इस सीजन में जबरदस्त मुकाबले खेल रही है।

हैदराबाद ने जीता सिर्फ एक मैच

वहीं, आज का यह मैच हैदराबाद के लिए जीतना बहुत जरूरी है। वह इसलिए कि हैदराबाद की टीम अपने 3 में से 2 मुकाबले अब तक हार चुकी है। केवल 1 मुकाबला जीती है। जहां गुजरात अपना पिछले मुकाबले जीतती चली आ रही है। बता दें कि गुजरात इस टूर्नामेंट की ऐसी इकलौती टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं हारी है।

गुजरात के कप्तान है हार्दिक पंड्या

हालांकि, गुजरात की टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में है और वह अपनी टीम को बड़े अच्छे तरीके से आगे बढ़ा रहे है। गुजरात की टीम ने अभी तक अपने तीनों मैच अपने नाम किए है।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (WK), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे।

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (C), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (WK), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER