बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जल्द शुरू करने जा रही फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जल्द शुरू करने जा रही फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री बहुत जल्द अपनी नई फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग शुरू करने जा रही है। जहां वह यह शूटिंग अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू कर सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म द लेडीकिलर में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। जहां यह पहला ऐसा मौका होगा जहां भूमि और अर्जुन एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए जल्द नजर आने वाले है।

इस पर आधारित है कहानी

आपको बता दें कि यह फिल्म सस्पेंस ड्रामा से भरपूर निर्माता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। जहां फिल्म में अर्जुन कपूर एक छोटे शहर के प्ले ब्वॉय किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जहां फिल्म द लेडी किलर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा बनाई जाएगी। जहां इसका निर्देशन अजय बहल के द्वारा किया जाएगा। हालांकि, इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले होएगा।

जल्द इन फिल्मों में भी नजर आएंगी भूमि

दरअसल, ‘द लेडीकिलर’ के अलावा, भूमि ,अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’, शशांक खेतान की ‘गोविंदा आला रे’, अक्षय कुमार-स्टारर ‘रक्षा बंधन’, सुधीर मिश्रा की ‘अफवा’ और गौरी खान की ‘भक्षक’ में जल्द देखी जाएंगी। वहीं, अब तक भूमि कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। जहां उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER