आज हम बात करने जा रहे है हिंदू धर्म में पड़ने वाले नवरात्र पर्व के बारे में। जिनका अपने आप में एक अलग ही महत्व है। यह ऐसा पर्व है जिन्हें लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते है। जहीं इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ लोग व्रत भी करते है। तो आज हम जानेंगे कि कौन सी वह खाने की चीज है जिन्हे नवरात्र के नौ दिन सेवन नहीं करना चाहिए। तो ऐस में अगर आप भी नवरात्र का व्रत रखते हैं तो कुछ खानपान की चीजों का इन नौ दिनों में खासतौर पर परहेज करना जरूरी होता है। आइये जानते है उनके बारे में।
इन चीजों से बनाएं दूरी
जैसा कि एक बात तो साफ है कि नवरात्रि के नौ दिनों में हो सके तो अनाज से दूरी बनाकर रखे। जिसमें से गेंहू, चावल, सूजी, बेसन, मक्के का आटा. रागी, बाजरे का आटा खास तौर पर होता है। व्रत के समय ये चीजें कदापि ना लें।
सेंधा नमक का करें इस्तेमाल
अक्सर भारतीय लोग तीखा, चटपटा भोजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जहां लोग सफेद नमक का प्रयोग ज्यादा करते है। वहीं, लोग इन नौ दिनों में सफेद नमक की जगह पर सेंधा नमक खाना ज्यादा पसंद करते है। आपको बता दें कि व्रत के दौरान सेंधा नमक खाना ही अच्छा माना जाता है। जहां इस नमक में सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है। इस कारण से नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास के दौरान सेंधा नमक का ही सेवन करना चाहिए।
लहसुन प्याज का ना करें सेवन
वहीं, नवरात्रि में कुछ सब्जियां को भी खाना पूर्ण तरह से रोक रहती है। जैसे कि लहसुन और प्याज को नवरात्रि के नौ दिनों में पूरी तरह से वर्जित किया गया है। वहीं नवरात्र में लोग लौकी, पालक, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन ज्यादा करते हैं। टमाटर को लोग इसलिए भोजन में शामिल कर लेते हैं क्योंकि इसे फल माना जाता है।