जानी-मानी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी न्यू X4 को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं, बीएमडब्ल्यू X4 की कीमत की बात करें तो यह 70.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च की गई है। आपको बता दें कि न्यू X4 की बुकिंग आधिकारिक तौर पर बीएमडब्ल्यू ने इंडिया की वेबसाइट पर कुछ हफ्तों के लिए खोली गई है। जिसकी बुकिंग राशि करीब 50,000 रुपये रखी गई है।
खास बात
दरअसल, बीएमडब्ल्यू ब्लैक शैडो एडिशन की आड़ में नया X4 भी पेश कर रही है। जो अपने साथ ऑल-ब्लैक पेंट और ग्रिल, विंग मिरर, एग्जॉस्ट पाइप और उसी शेड में पहियों पर ग्लॉस एक्सेंट के साथ आती है।
दिया गया है टचस्क्रीन सिस्टम
वहीं, नई बीएमडब्ल्यू X4 में आता है बड़ा 12.35-इंच, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। री-शेप्ड सेंट्रल एसी वेंट और अपडेटेड स्विचगियर भी शामिल किया गया है। इसके साथ 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हैंड्स-फ्री पार्किंग, 360 डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल भी शामिल किया गया है।
यह है फीचर्स
हालांकि, X4 के इंजन की बात करें तो 2022 बीएमडब्ल्यू एक्स4 इस समय 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जो 252 एचपी की पॉवर और 350 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में कायम है। वहीं, इसके अन्य इंजन ऑप्शन में 3.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। जो 265 एचपी की पीक पॉवर और 620 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और मानक के रूप में बीएमडब्ल्यू का एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।
इस गाड़ी से होगा सीधा मुकाबला
आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू एक्स4 के एसयूवी कूप फॉर्म फैक्टर को देखते हुए भारतीय बाजार में इसका एकमात्र सीधा मुकाबला इस गाड़ी का मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूप से होगा। जहां यह गाडी़ की कीमत की बात करें तो यह आती है 71 लाख रुपये से लेकर 85.40 लाख रुपये के बीच।