मूंग दाल के चीले का करें सेवन, पेट के लिए होता है फायदेमंद

मूंग दाल के चीले का करें सेवन, पेट के लिए होता है फायदेमंद

अगर आप कुछ हल्का खाने का सोच रहे है तो आप ऐसे में मूंग दाल का चीला ले सकते है। जो पेट के लिए भी अच्छा होता है। जिस किसी को भी पेट संबंधी दिक्कत होती है। उनके लिए यह फायदेमंद होता है। जो जबरदस्त एनर्जी भी देने का काम करता है। आइये जानते है कैसे घर पर बना सकते है मूंग दाल का चीला।

चीले के लिए सामग्री

  1. मूँग दाल 1 कप
  2. नमक 1 छोटा चम्मच
  3. चाट मसाला ½ छोटा चम्मच
  4. हरी मिर्च 2-3
  5. कटी हरी धनिया 2 बड़ा चम्मच
  6. तेल 1 बड़े चम्मच

इस विधि से तैयार करें

सबसे पहले आप मूँग दाल को बीनकर उसे अच्छी तरह से धो लें। अब इन्हे ढाई कप पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसके बाद हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें। अब मूँग दाल जब अच्छे से भीग जाए तो इसे ग्राइंडर में पीस लें और इसका पेस्ट बना लें।

अच्छे से मिला ले ये चीजें

इसके बाद पिसी हुई दाल में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, और नमक अच्छे से मिला लें। अब नॉन स्टिक तवा गरम करें। इसके बाद तवे को गीले कपड़े से पोंछ लें। अब चम्मच या फिर छोटी कटोरी में दाल का पेस्ट लेकर 6-7 इंच गोलाई का चीला फैलाएँ। इसके बाद थोड़ा सा तेल लगाकर, चीले को दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। आपका मूंग दाल का चीला तैयार है। आप इसे चटनी के साथ ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER