Mahindra कंपनी एक ऐसी कार कंपनी है। जिसका कोई मुकाबला नहीं है। वहीं, Mahindra की गाड़िया की गाड़िया बाजार में भी खूब बिकती है। जहां बात करें Mahindra Bolero की तो यह गाड़ी अपने आप में ताकतवर गाड़ी है। जिसका कोई जवाब नहीं है। हालांकि, Mahindra अब Bolero का अपग्रेड मॉडल उतारने की तैयारी में है। जो ़आने वाला है। जिसमें शानदार फीचर्स भी दिए जा सकते है।
वर्तमान समय में तीन कलर में आ रही बोलेरो
आपको बता दें कि नई Bolero एसयूवी में फीचर्स के तौर पर ड्यूल-टोन एक्सटीरियर शेड्स और नए मोनोटोन कलर स्कीम के साथ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आ सकती है। वहीं, वर्तमान समय में जो बाजार में बोलेरो आ रही है वह तीन अलग-अलग कलर जैसे -लेकसाइड ब्राउन, मिस्ट सिल्वर और डायमंड व्हाइट में उपलब्ध है। दरअसल, जो बोलेरो 2022 में आनी है उसके फेसलिफ्ट का संपूर्ण डिजाइन और स्टाइल नहीं बदलेगा और बोलेरो की अपनी एक अलग पहचान भी बनी रहेगी।
दिया जा सकता है डुअल एयरबैग
वहीं, नई बोलेरो 2022 को डुअल एयरबैग के साथ उतारा जा सकता है। जिसमें रियर पार्किंग सेंसर के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) भी उपलब्ध रहेगा। जिसमें सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्पीड अलर्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
नए मॉडल में बढ़ सकते है पैसे
हालांकि, बात करें फीचर्स की तो वहीं 1.5L, 3-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। ऑयल बर्नर 75bhp की पीक पावर पैदा करेगा और 210Nm का अधिकतम टॉर्क भी जनरेट करता है। जहां पीछे के पहियों की बात करें तो इसमें एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया होगा। वहीं, नए मॉडल में करीब 40 से 50 हजार रूपये ज्यादा बढ़ सकते है। दरअसल, लोग बोलेरो को ज्यादा इसलिए पसंद करते है क्योंकि इसके टायर काफी मोटे होते है जो खराब रोड का आसानी से सामना कर लेते है