जैसा कि हम सभी जानते हैकि आईपीएल के 15 वें के लिए घोषणा हो चुकी है। तो ऐसे में आईपीएल के 15 वें सीजन के लिए आज शनिवारे के दिन मेगा नीलामी की शुरुआत की जाएगी। जहां यह कार्यक्रम बेंगलुरु में होगा। बता दें कि इस बार 590 क्रिकेट खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसमें से 370 भारतीय खिलाड़ी मौजूद है।
करीब दो दिन तक लगेगी बोली
आईपीएल के 15 वें सीजन के लिए मेगा नीलामी की शुरूआत में करीब 10 फ्रेंचाइजी टीमें दो दिनों तक नीलामी में 590 क्रिकेटरों पर बोली लगाएंगी। जिसमें से अबकी बार गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के इस सीजन से जुड़ने के बाद टीमों की संख्या 10 पहुंच गई है। यह भी माना जा रहा है कि इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर करीब दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ तक जा सकते है।
590 में है इतने विदेशी खिलाड़ी
हालांकि, आईपीएल के 15 वें सीजन के लिए इस नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदरबाद सहित नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। जहां 590 खिलाड़ियों में 370 भारतीय और 220 विदेशी खिला़ड़ी हैं। जिसमें खास बात है कि 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) खिलाड़ी हैं। जबकि 355 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इसमें सात सहयोगी (एसोसिएट) देशों के शामिल हैं।
खास बात
दरअसल, आईपीएल की सबसे अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। जहां इस वर्ग में 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयष अय्यर, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पड्डिकल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायूडु, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रोबिन उथप्पा, उमेश यादव के नाम शामिल हैं। वहीं, आईपीएल नीलामी में दो करोड़ के अलावा 1.5 करोड़, 1 करोड़ जैसे बेस प्राइस भी हैं। डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में 20 खिलाड़ी हैं। वहीं करोड़ की बेस प्राइस में 34 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा अन्य बेस प्राइस 50 लाख, 30 लाख और 20 भी हैं।