भारतीय व्यंजन में अगर बात करें दाल, चावल, पापड़, सलाद की और साथ में अगर चटनी मिल जाए तो खाने में चार चांद लग जाते है। वहीं, इसका स्वाद हर व्यंजन के साथ कोई ना कोई अलग स्वाद मिलता है। चाहें फिर वह स्नैक्स के साथ हो या फिर स्टफ पराठों के साथ। आज हम बात करने जा रहे है लहसुन मिलाकर बनी हुई हरी चटनी की रेसिपी के बारे में। आपको बता दें कि इस चटनी में काला नमक और हींग आपके पाचन को अच्छा रखने में सहायक होती है।
सामग्री
- सरसों तेल
- हरा धनिया
- लहसुन
- आंवला
- हरी मिर्च
- इमली
- काला नमक
- जीरा पाउडर
- नमक
- हींग
ये है विधि
सबसे पहले हरी चटनी के बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें और फिर आंवला को महीन पीस में काट लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा हल्की आंच में भूनें। इसके बाद लहसुन को थोड़ा सा भूनें। इसमें अब हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें और तब तक इमली के कुछ टुकड़ों इसमें डाल दे। अब इस मिक्सचर को खूब अच्छी तरह से ठंडा कर लें। अब इस मिक्सचर में धनिया पत्ता, नमक, हींग और आंवले के साथ इसे पीस लें। आपकी चटनी तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते है।
खास बात
आपको बता दें कि हमारे यहां भारत देश में सभी वैराएटी की चटनी खाई जाती है। जहां सभी का एक अपना अलग स्वाद होता है। जो लगभग सभी चीजों का साथ मजा देता है। वहीं, बारिश के मौसम में यह पकौड़ी के साथ एक अलग ही स्वाद देती है। वहीं, भारतीय व्यंजन में तो लोग खाने के साथ भी चटनी लेना पसंद करते है। जहां कुछ लोग मीठी तो कुछ लोग तीखी चटनी खाना ज्यादा पसंद करते है। सबकी अपनी अलग-अलग पसंद होती है। जो लोग सभी तरह से स्वाद लेते है।