इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2022 का 15 वां सीजन अबकी बार भारत में आयोजित किया जाएगा। वहीं, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि, टूर्नामेंट का आयोजन भारत में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है। जहां आईपीएल के सभी मुकाबले मंबई में ही खेले जाएंगे। वहीं, कुछ मुकाबले पुणे में भी हो सकते है। हालांकि, इस बार भी दर्शकों को घर में बैठकर ही मैच का आनंद लेना होगा।
बोर्ड और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच हुई बैठक
जानकारी के अनुसार इस समय पूरी दुनिया भर में कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़ रहे है। जहां दिन-प्रतिदिन एक नया आकंड़ा सामने आ रहा है। जहां इन हालातों पर नजर रखते हुए बोर्ड इस सीजन का आयोजन भारत में ही करवाने के लिए ही प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि 22 जनवरी शनिवार के दिन को बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बैठक भी की गई। जिसमें बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताते हुए यह फैसला सुना दिया। हालांकि, कोरोना से अगर हालात सहीं नहीं रहे तो, संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका को भी विकल्प के लिए लिया जा सकता है।
20 फरवरी के दिन फिर होगी बैठक
वहीं, यह भी जानकारी मिल रही है कि आईपीएल की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है। जहां बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी मालिकों को यह भी बताया है कि वह 27 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत कर सकते है। इसके लिए विचार चल रहा है। दरअसल, इससे पहले 2 अप्रैल से 15 वें सीजन को शुरू करने की योजना बनी थी लेकिन अब इसे करीब एक सप्ताह प्रीपोन करने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि, मार्च माह के अंत में इसकी शुरुआत होने से मई के पहले सप्ताह में टूर्नामेंट समाप्त होने की संभावना है। जहां इन सभी मुद्दों पर आखिरी फैसला 20 फरवरी के दिन बोर्ड की बैठक में ले लिया जाएगा।
