बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो जब से कोरोना महामारी आई है मानो कोई ना कोई रूकावट नई फिल्मों के दौरान आ ही रही है। वहीं, कोरोना के आने से आमजन जो परेशान है ही साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी परेशान है। दरअसल, कोरोना के आ जाने से कई नई फिल्में ओटीटी फ्लेटफार्म पर रिलीज की गई। हालांकि ओटीटी प्लेटफार्म को दर्शक पसंद भी खूब करते है। जिसकी सबसे बड़ी बात यह है कि लोग सुरक्षित महसूस करते है।
ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्में
तो अभी भी कोरोना के स्थिती सही होने से दो या चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिर उसके बाद कोरोना के केस बढ़ने से नई फिल्मो की रिलीज डेट रोक दी गई। वहीं, इसकी जगह ओटीटी पर फिल्में और सीरीज रिलीज होने का सिलसिला फिर से जारी हो गया है। आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
इस प्लेटफार्म पर आएगी सीरीज
दरअसल, 4 फरवरी के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा की वेब सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ रिलीज होगी। बता दें कि इस वेब सीरीज का मोशन पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर लोगो को खूब पसंद आ रहा है। क्योंकि, यह वेब सीरीज गृहमंत्री के बेटे की हत्या पर आधारित है।
इस कहानी से है ट्रेलर की शुरूआत
वहीं, इस सीरीज की कहानी गृहमंत्री के बेटे की हत्या पर आधरित है। जहां इस सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत राय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के बेटे की हत्या से की जाती है। जहां दो आदिवासी लड़कियों का रेप और हत्या के केस में रिहाई मिलने की खुशी में की जा रही पार्टी में कोई मार देता है। फिर इसके बाद एक सीबीआई अफसर सूरज यादव और और डीसीपी सुधा भारद्वाज इस हत्या की अपने स्तर से जांच करते हैं। बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
