आईपीेईल में रविवार के दिन हुए मुकाबले में कोलकाता ने सनारइजर्स हैदराबाद करीब 6 विकेट से हरा डाला। जहां जीत हासिल करने के बाद कोलकाता आईपीएल में सीजन-14 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों कायम अभी भी रखा है। वहीं, जीत हासिल करने के बाद कोलकाता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की।
होती है अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की जरूरत
जहां मैच के बाद मोर्गन ने कहा कि, ”विकेट का होना एक अलग चीज है लेकिन आपको परिस्थितियों के अनुकूल होने की आवश्कता होती है। उन्होंने कहा कि अच्छी गेंदबाजी, अच्छी फील्डिंग करने की जरूरत होती है। कहा कि हमने इन सभी क्षेत्रों में काफी सुधार किया है।” मोर्गन ने कहा कि, ”गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। जहां शाकिब की वापसी भी काफी अच्छी रही। कहा कि उनके जैसे अनुभवी प्लेयर को बुलाना टीम में गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी में गहराई आई है। आज उनका बहुत बड़ा प्रभाव रहा।”
पिछले वर्ष चूके थे प्लेऑफ से
कहा कि, पिछले वर्ष प्लेऑफ से चूकने के बाद, हमें पता था कि हमारी टीम अच्छी है और क्वालीफाई कर सकती है। हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने वास्तव में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है।”
विलियमसन ने कही ये बात
वहीं, मुकाबला हारने के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने निराशा व्यक्त की और कहा कि, ”इस विकेट पर कम से कम 150 का स्कोर ठीक-ठाक रहती है। कम स्कोर का बचाव करते हुए गेंदबाजी करना कठिन काम था। विलियमसन ने कहा कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब हम बल्ले से आखिरी 3-4 ओवरों तक पहुंचे तो हम 150 रन बनाना चाहते थे।” कहा कि, ”हम चाहते थे कि हमारी कुछ साझेदारियां हों।
हैदराबाद ने जीता था टॉस
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां उन्होंने 20 ओवर में मुकाबला खेलते हुए 8 विकेट पर नाबाद 115 रन का स्कोर बनाया। तभी दूसरी पारी में खेलने उतरी कोलकाता ने जवाब में 2 गेंद के बचे रहते 4 विकेट गवांकर 119 रन बनाए और जीत हासिल की।
