प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स इसमें पीछे नहीं हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री से उन्हें सब लोग सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।
एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।
आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ @narendramodi जी।आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2021
अभिषेक बच्चन ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट किया, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।’
A very happy birthday to our Honourable Prime Minster, Shri @narendramodi Ji. Wishing you a long and healthy life ahead.
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) September 17, 2021
वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने उन्हें विश करते हुए कहा कि- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको खुशहाल रखे और लंबी उम्र दे।
Wishing our Honourable Prime Minister Shri @narendramodi ji a very Happy Birthday. May god bless you with long life, happiness and great health Sir. #HappyBirthdayModiji pic.twitter.com/oDTkhOdxkB
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 17, 2021
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं सर।’
#happybirthday to our honourable Prime minister @narendramodi ji …. Health and happiness sir … always
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) September 17, 2021
साउथ स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहे। हमेशा अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां।’
Wishing our hon'ble PM Shri @narendramodi ji a very happy birthday. May the nation continue to prosper under your able leadership. Good health and happiness always.
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) September 17, 2021
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लिखा, ‘भारत की संस्कृति और इंडिया की टेक्नोलॉजी के संगम से हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने वाले युगपुरुष माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. ईश्वर आपको लंबी आयु दे और हमेशा स्वस्थ रखे.. जय हिंद.
भारत की संस्कृति और इंडिया की टेक्नोलॉजी के संगम से हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने वाले युगपुरुष माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबी आयु दे और हमेशा स्वस्थ रखे। जय हिंद 🇮🇳#HappyBirthdayNarendraModi #NarendraModi pic.twitter.com/nqcD8Bl5Dd
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) September 17, 2021
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं।
Dear Prime Minister @narendramodi, wishing you great health and inner peace on your 71st birthday 🙏🏽
#HappyBdayModiji pic.twitter.com/gfK2VAubWf
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) September 17, 2021
आज विश्वभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पॉपुलर नेता हैं और उन्हें दुनियाभर के लोगों से ढेर सारा प्यार और सम्मान मिलता है।

