2022 में दिवाली में आ रही सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’

2022 में दिवाली में आ रही सलमान खान की फिल्म 'भाईजान'
जैसा कि हम सभी जानते है कि अभिनेता सलमान खान की फिल्म देखना सभी दर्शकों की पहली पसंद होती है। आपको बता दें कि पूजा हेगड़े स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का टाइटल बदलकर ‘भाईजान’ कर दिया गया है। वहीं, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को लेकर अब अपडेट भी सुनने को आ रहे है कि मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ को 2022 में दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

इनके निर्देशन में बन रही है फिल्म

आपको बता दें कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान-पूजा के अलावा आयुष शर्मा, असीम रियाज और जहीर इकबाल भी मुख्य भूमिकाओं में इस फिल्म में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार सलमान और साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में ‘भाईजान’ के शूटिंग शेड्यूल और रिलीज डेट पर चर्चा करने के लिए एक मीटिंग भी आयोजित की थी।

नवंबर में चालू होगी शूटिंग

जहां इस मीटिंग के दौरान दोनों की आपसी समझौता से फिल्म ‘भाईजान’ को 2022 की दिवाली के वीकेंड के दौरान रिलीज करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, सलमान टाइगर 3′ की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद सलमान नवंबर माह के पहले हफ्ते में ही ‘भाईजान’ फिल्म की शूटिंग चालू कर देंगे।

अभी ईद पर आई थी फिल्म राधे

वहीं, अभी कुछ दिन पहले ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे की बात करें तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। जिसे लोगो ने खूब पसंद भी किया था। तो वहीं, इस तरह दर्शकों को सलमान की आने वाली फिल्म भाईजान का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार रहेगा। हालांकि, फिल्म की कहानी क्या रहेगी ये तो फिल्म देखने पर ही पता लगेगा कि इस फिल्म पर दर्शकों का ओपिनियन कैसा जाता है। वैसे सलमान की फिल्म की बात करें तो सलमान साल में सिर्फ एक या दो फिल्म ही देते है। जो फैंस को खूब भांति है।
Summary
2022 में दिवाली में आ रही सलमान खान की फिल्म 'भाईजान'
Article Name
2022 में दिवाली में आ रही सलमान खान की फिल्म 'भाईजान'
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि अभिनेता सलमान खान की फिल्म देखना सभी दर्शकों की पहली पसंद होती है। आपको बता दें कि पूजा हेगड़े स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का टाइटल बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER