आज टोक्यो ओलंपिक में लवलीना का मुकाबला तुर्की की विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से सेमीफाइनल में हुआ। जहां 69 किग्रा वर्ग महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में भारत की 23 वर्षीय लवलीना परास्त हो गई। आपको बता दें कि मुकाबले के दौरान सुरमेनेली शुरू से ही लवलीना पर हावी रहीं और उन्होंने 5-0 से जीत हासिल कर ली।
ना रूकने पर काट लिया गया एक अंक
वहीं, मुकाबले के दौरान लवलीना का एक अंक कम भी कर दिया गया था क्योंकि इसके पीछे कारण यह है कि लवलीना को रेफरी द्वारा रोके जाने के बावजूद लवलीना ने पंच मारा था। बता दें कि अगर आज के मुकाबले में लवलीना जीत दर्ज कर लेती तो वह भारत सिल्वर मेडल दिला सकती थी लेकिन अब उन्हें कांस्य मेडल से संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के पास यह तीसरा मेडल आया है। पदक है।
इस स्तर पर पहुंचने वाली लवलीना पहली मुक्केबाज
हालांकि, खास बात यह है कि लवलीना ओलंपिक में इस स्तर पर पहुंचने वालीं वे देश की पहली महिला मुक्केबाज बन गई है। अगर वह फाइनल में भी पहुंच जाती तो भी ऐसा करने वाली देश की पहली भारतीय महिला होती। आपको बता दें कि कांस्य पदक पक्का कर वह पहले ही विजेंदर सिंह (2008) और एम सी मैरीकॉम (2012) की बराबरी कर चुकी हैं।
गोल्डेन मेडल पर बनी हुई थी नजर
दरअसल, रियो और लंदन के ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल के भारत के सूखे को समाप्त करने के लिए लवलीना की नजर गोल्डेन मेडल पर बनी हुई थी लेकिन अभी तक लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में जो भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर सबको चौंका दिया है। जहां उन्होंने चीनी ताइपे के डबल विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता चेन निएन-चिन को 4-1 से परास्त करके शीर्ष चार में स्थान पर पहुंच गई थी। वहीं, लवलीना असम की रहने वाली है।
Summary

Article Name
महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में हारी लवलीना, फिर भी हासिल किया कांस्य मेडल
Description
आज टोक्यो ओलंपिक में लवलीना का मुकाबला तुर्की की विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से सेमीफाइनल में हुआ। जहां 69 किग्रा वर्ग महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में भारत की 23 वर्षीय लवलीना परास्त हो गई।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

