आज ओलंपिक में भारत का दिन अच्छा नहीं रहा। जहां बेल्जियम से हुए मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। आपको बता दें कि भारत और बेल्जियम के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के हाथों 5-2 से भारत की हार हुई। हालांकि, भारतीय टीम के पास मुकाबले के दौरान कई पेनल्टी कॉर्नर आए लेकिन खिलाड़ी इनका लाभ नहीं उठा पाए।
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा मुकाबला
हालांकि, टीम इंडिया के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। जहां ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा। तो वहीं, भारतीय टीम वह मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम को ओलिंपिक में मेडल प्राप्त होगा।
गोल करके बराबर पर ला दिया स्कोर
आपको बता दें कि मुकाबले के दौरान बेल्जियम ने मैच के दूसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, 0-1 से पिछड़ जाने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। जहां भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने 7 वें और दूसरा गोल मनदीप सिंह ने 8 वें मिनट में कर डाला। दरअसल, बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर में के दौरान शानदार खेल दिखाकर मैच के 19 वें मिनट में एलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने पेनाल्टी कॉर्नर के द्वारा गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर पर ला दिया।
इस प्रकार जीत की हासिल
वहीं, बेल्जियम की टीम चौथे क्वार्टर में भारत पर दबदबा कायम रखी रही। जहां मैच के 49 वें मिनट में एलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल करके अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई। जहां 53 वें मिनट में बेल्जियम को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। एलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बेल्जियम को 4-2 से बढ़त दिलाकर मजबूत कर दिया। जहां 60 वें मिनट में बेल्जियम ने 1 और गोल करके मैच 5-2 से अपने नाम कर लिया।


