ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरूष हॉकी टीम नें जापान को 5-3 से हराया

ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरूष हॉकी टीम नें जापान को 5-3 से हराया

आज भारत का दिन टोक्यो ओलंपिक में दिन अच्छा बीता जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में अपने अच्छे प्रदर्शन दिखाकर जापान को 5-3 से हरा दिया। वैसे तो भारतीय हॉकी टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम को ग्रुप ए में गोल करने के जो भी मौके आए वह उसे हाथ से जाने नहीं दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।

इन्होंने किए दो गोल

जहां भारतीय टीम को केवल ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। हालांकि, आज के मैच में दो गोल गुरजंट सिंह ने हासिल किए तो वहीं, एक एक गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह नीलकंठ शर्मा और शमशेर सिंह ने झटके। वहीं, जापान की ओर से तनाका, वाटानाबे मुराटा एक एक ही गोल कर पाए। बता दें कि भारत का पहला गोल 12 वें मिनट में ही हो गया। जहां 17 वें मिनट में एक गोल फिर किया गया। टीम की लीड अब 2-0 की हो गई थी।

19 वें मिनट में किया एक गोल

वहीं, इसके बाद जापानी टीम की ओर से पलटवार किया गया और वह 19 वें मिनट में उनकी ओर से एक गोल किया गया। जहां स्कोर 2-1 हो गया था। जब आधा वक्त हुआ, तब तक टीम लीड बनाए हुई थी जिससे जीत की उम्मीदें बनी हुई थीं। फिर दूसरे हाफ में जापान की ओर से एक गोल किया गया।

मैच समाप्त होने से पहले जापान ने किया एक गोल

जहां मुकाबला बराबरी पर आ गया था लेकिन ज्यादा देर तक टिका नहीं। इसके बाद टीम इंडिया की ओर से एक गोल किया गया। आखिर में भारतीय टीम ने एक गोल कर भारत की जीत करीब करीब पक्की कर दी थी। मैच खत्म होने से पहले जापान ने एक गोल किया। तो लगा मैच पलट जाएगा लेकिन उसके बाद कोई गोल नहीं हुआ भारत ने अपनी जीत दर्ज कर ली।

 

 

Summary
ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरूष हॉकी टीम नें जापान को 5-3 से हराया
Article Name
ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरूष हॉकी टीम नें जापान को 5-3 से हराया
Description
आज भारत का दिन टोक्यो ओलंपिक में दिन अच्छा बीता जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में अपने अच्छे प्रदर्शन दिखाकर जापान को 5-3 से हरा दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER