मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने बेहतरीन और सस्ते स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A22 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन आता है ट्रिपल रियर कैमरों के साथ और इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले है 90Hz का। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G के अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जहां खास बात यह है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max और Realme X7 5G और iQoo Z3 से हो सकेगा।
फोन में दिए गए है तीन कलर ऑप्शन

शामिल किए गए है ये फीचर्स
वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। जहां इस स्मार्टफोन को माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से भी आसानी से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन मे कनेक्टीविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल सकेगा।
8 मेगापिक्सल का दिया गया है फंट कैमरा
आपको बता दें कि इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। जहां सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए करीब 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया गया है। वहीं, इस फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें दी गई है करीब 5 हजार mAh की बैटरी। जो आता है 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ।


