हर बार की तरह इस बार भी मॉनसून अपने सही समय से आ चुका है। तो ऐसे में अगर आप बारिश का मजा लेना चाहते है तो तैयार हो जाइए भारत की इन खास जगहों पर जाने के लिए। वैसे भी लोग लॉकडाउन के बाद से ऊबने से लगे है। तो ऐसे में घरों पर बैठे-बैठे बोर होने से बेहतर है कि कुछ शानदार जगहों पर घूमने जाए। आप यकीन मानियें देश की ये खूबसूरत जगहें मानो आपको जन्नत की सैर कराएंगी। आइये जानते है उन जगहो के बारे में।
केरल के मुन्नार की करें सैर
इन दिनों अगर आप चाह रहे है कि कही घूमने जाएं तो केरल के मुन्नार की सैर जरूर करें। यह जगह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां के पहाड़ी दृश्य और हरियाली आपके दिल को अपनी ओर खींच लेंगी।
उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लॉवर्स
वैसे तो हम सभी जानते है कि उत्तराखंड भी पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है। जो बहुत ही सुंदर तरीके से बसी हुई है। हालांकि, यहां पर मॉनसून के समय वैली ऑफ फ्लॉवर्स की बात ही कुछ और है। आपको बता दें कि यह बेहद ही खूबसूरत जगह है। वैली ऑफ फ्लावर्स एक नेशनल पार्क है। कुदरत ने इस जगह को बेतहाशा खूबसूरती सजा रखा है।
झीलों का शहर उदयपुर
वहीं, राजस्थान की बात करें तो हममें से शायद सबने उदयपुर के बारे में तो सुना ही होगा कि यह कितनी सुंदर जगह है। जो एक पर्यटन स्थल भी है। यही वजह है कि झीलों के इस शहर को सैलानी बहुत पसंद करते हैं। जो बाऱिश के मौसम में घूमने लायक एक शानदार जगह है। यहां आप राज महल सिटी पैलेस, लेक पैलेस, गुलाब बाग, फतेह सागर झील का लुत्फ उठा सकते है। किसी अपने के साथ यहां झीलों के किनारे शाम बिताना आपके लिए यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
असम के द्वीप का नजारा
असम की बता की जाए तो यहां ब्रह्मपुत्र नदी में बसा माजुली द्वीप बेहद खूबसूरत नजार बिखेरे हुए है। अगर आप कुदरत के करीब कुछ दिन बिताना हैं तो आप अपने घूमने की लिस्ट में माजुली को जरूर शामिल करें। मानसून में इसकी खूबसूरती जैसे और सुंदर दिखती है।





