टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज ओएस के अगले वर्जन यानि Windows 11 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट का लेटेस्ट ओएस लैपटॉप और कंप्यूटर की एक पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध होगा जो वर्तमान में विंडोज 10 ओएस पर चलता है।
विंडोज 11 में दिए गए है ये नए फीचर्स
आपको बता दें कि विंडोज 11 की विंडोज 10 से तुलना की जाए तो यह नए डिजाइन किए गए स्टार्ट मेनू के साथ आइकन के एक नए सेट के साथ एक प्रमुख यूआई देता है। वहीं, विंडोज 11 में एक और मुख्य बदलाव यह दिया गया है कि यह अब सेंटर में स्थित आइकन के साथ आता है।
ले सकेंगे अब ये जानकारी
वहीं, विंडोज 11 में न्यूज़, लोकेशन, अपडेट, मौसम, समय और बहुत कुछ जैसी जानकारी अब आराम से देख सकेंगे। जहां अबकी बार ऐप स्टोर में एक बड़ा बदलाव यह किया गया है कि, विंडोज 11 ओएस अब मुख्य रूप से एंड्रॉइड ऐप को सपोर्ट कर सकेगा। जो अमेज़ॅन के ऐप स्टोर का उपयोग करके आराम से डाउनलोड किया जा सकेगा।
सपोर्ट करेगा 1000 से ज्यादा गेम
इस बार विंडोज 11 को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज भी किया गया है। जहां जिस सिस्टम में Windows 11 पड़ा रहेगा वह कंप्यूटर ऑटो एचडीआर को सपोर्ट करेंगा और करीब 1000 से ज्यादा गेम्स इस फीचर को सपोर्ट कर सकेंगे। इसके अलावा, विंडोज 11 एक्सबॉक्स ऐप में मुख्य रूप से इंटीग्रेट एक्सबॉक्स गेम पास भी पेश करेगा, जो विशेष रूप से एक्सबॉक्स ऐप से और अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकेगा।
खास बात
वहीं, Windows 11 साल 2021 के आखिरी तक डाउनलोड का ऑप्शन आएगा और यह विंडोज 10 पर चलने वाले पीसी के लिए एक फ्री अपग्रेड होने की संभावना भी है। आपको बता दें कि अब तक विंडोज ने अपने जितने भी विंडोज उतारे है उन सब की परफारमेंश बढ़िया देखने को मिली है। जिसे लोगो ने काफी पसंद भी किया है।



