Vivo ने लॉन्च किया Vivo V21e 5G Phone, ये है फीचर्स, जानियें

Vivo ने लॉन्च किया Vivo V21e 5G Phone, ये है फीचर्स, जानियें

आज के इस युग में हम मोबाइल फोन की बात करें तो सभी कंपनी एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है। तो ऐसे में जानी मानी मोबाइल कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी ‘वी’ सीरीज़ का नया मोबाइल Vivo V21e 5G Phone को लॉन्च कर दिया है। जहां इस मोबाइल की कीमत की बात करें तो यह मोबाइल 24 हजार 990 रुपये का हो सकता है। आपको बता दें कि Vivo V21e 5G Phone को अब ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीद सकते है।

इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले

वहीं, इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है। जो आता है। जहां यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है तथा फोन की स्क्रीन की बात करें तो यह 408 पीपीआई पर काम करती है। आपको बता दें कि यह फोन कंपनी की तरफ से एंडरॉयड 11 ओएस पर आधारित होगा।

दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा

इस फोन के कैमरा की बात करें तो यह 5 जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जहां फोन के पीछे एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर भी दिया गया है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल है।

चार हजार एमएच की दी गई है बैटरी

वहीं, वीवो के इस मोबाइल फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 4,000 एमएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां इस फोन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 44W का फास्ट चार्जर तकनीक से भी लैस किया गया है। जो करीब 30 मिनट में ही फोन को 70 प्रतिशत तक चार्ज करने के काबिल है।

खास बात

आपको बता दें कि वीवो कंपनी ने अब तक जो भी मोबाइल बाजार में उतारे है वह सब मोबाइल लोगो के द्वारा काफी पसंद किए गए है। जिसमें फीचर्स की बात करें तो आज के युग को देखते हुुए फोन सभी फीचर्स से लैस रहता है।

Summary
Vivo ने लॉन्च किया Vivo V21e 5G Phone, ये है फीचर्स, जानियें
Article Name
Vivo ने लॉन्च किया Vivo V21e 5G Phone, ये है फीचर्स, जानियें
Description
आज के इस युग में हम मोबाइल फोन की बात करें तो सभी कंपनी एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है। तो ऐसे में जानी मानी मोबाइल कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी 'वी' सीरीज़ का नया मोबाइल Vivo V21e 5G Phone को लॉन्च कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER