अब यूजर्स नहीं हो सकेंगे बोर, एंटरटेनमेंट कराने आ रहा ‘ओटीटीप्ले’

अब यूजर्स नहीं हो सकेंगे बोर, एंटरटेनमेंट कराने आ रहा 'ओटीटीप्ले'

जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से इस महामारी ने सभी को हिला कर रख दिया है। जिससे लोग बचने के लिए अपने-अपने घरो में रह रहे है। तो इन सबको देखते हुए ओटीटी वर्ल्ड ने अच्छी-खासी तरक्की कर ली है। साथ ही ओटीटी चैनल्स पर जो कंटेंट पड़े हुए हैं, उनकी बढ़ती हुई मात्रा किसी चैलेंज से कम नहीं है। वहीं, हम देखते है कि करीब-करीब हर सप्ताह अलग-अलग भाषाओं में शो और फिल्म्स रिलीज होती रहती है। जिनकी संख्या ओटीटी चैनल्स पर बढ़ रही है। इसके साथ-साथ यूजर्स भी नई रिलीज हुए प्रोग्राम को अनदेखा करके मजेदार कंटेंट ढूंढा करते है।

प्लेटफार्म पर है इतनी लाख फिल्म

आपको बता दें कि इन्हीं सबको देखते हुए डिजिटल फर्स्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली इनोवेशन हब यानि एचटी लैब्स ने एक कंटेंट डिस्कवरी और रिकमंडेशन प्लेटफॉर्म, ओटीटीप्ले को लॉन्च कर दिया है। जिसका उद्देश्य है अपने यूजर्स को खुश रखना। वहीं, इस प्लेटफार्म पर प्लेटफॉर्म, एक्टर/एक्ट्रेस, फेवरेट लैंग्वेज, फिल्म प्रोड्यूसर के साथ ही करीब 10 भाषाओं और 35 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में डेढ़ लाख फिल्म्स और 30 हजार से ज्यादा शो देखने को मिलेंगे।

ये भी ले पाएंगे सुविधा का लाभ

हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल वो यूजर्स भी आसानी से कर पाएंगे। जिन्होंने इसे अभी तक सब्स्क्राइब नहीं किया है। दरअसल, यह प्लेटफार्म सोशल ऐप्स यूजर्स को ध्यान में रखते हुए जो शो उनको पसंद नहीं रहते है और फिल्म्स को ‘डिसलाइक’ करने के लिए लेफ्ट साइड स्वाइप और पसंदीदा कंटेंट को ‘हार्ट’ पर क्लिक करते हुए राइट साइड स्वाइप करने का इशारा देता है।

को-फाउंडर ने कहीं ये बात

वहीं, एचटी लैब्स के को-फाउंडर अविनाश मुदलियार ने बताया कि ‘हमारा उद्देश्य यह है कि कंटेंट देखना और ढूंढने के अनुभव को बेहतर बनाना और ओटीटी स्पेस के माध्यम से हम ऑडियंस को सही फिल्म का नेतृत्व प्रदान करना चाहते हैं। जहां ज्यादातर यूजर्स केवल वही कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके होमपेज या पैचवॉल पर प्रसारित होता है और यह प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट एक अंश हुआ करता है। हम चाहते है कि यूजर्स को जो कंटेंट पसंद हो उसके आधार पर शो और फिल्म्स ढूंढने में उनकी सहायता हो सकें।

Summary
अब यूजर्स नहीं हो सकेंगे बोर, एंटरटेनमेंट कराने आ रहा 'ओटीटीप्ले'
Article Name
अब यूजर्स नहीं हो सकेंगे बोर, एंटरटेनमेंट कराने आ रहा 'ओटीटीप्ले'
Description
जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से इस महामारी ने सभी को हिला कर रख दिया है। जिससे लोग बचने के लिए अपने-अपने घरो में रह रहे है। तो इन सबको देखते हुए ओटीटी वर्ल्ड ने अच्छी-खासी तरक्की कर ली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER