आज हमारे देश में जब से कोरोना महामारी आई है तब से प्रतिदिन नई-नई बीमारियां का जिक्र मिल रहा है। तो ऐसे में इस बदलती लाइफस्टाइल में लोगो का गलत खान-पान होने के कारण हर इंसान किसी न किसी बीमारी से झूझ रहा है। तो ऐसे में आज के समय में हम स्वस्थ रह सकें इसके लिए सही आहार में पोस्ता और कुछ घरेलू उपाय को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए आज के समय में डाइट में कोई ऐसी चीज जरुर लेनी चाहिए जिसे खाने के बाद कई बीमारियों से बचा जा सकें।
पोस्ता में पाए जाते है ये तत्व
वहीं, अगर आप दूध के साथ पोस्ता का सेवन करते है तो आप कई बीमारियों से बचें रहेंगे। आपको बता दें कि पोस्ता के दाने में ओमेगा-3 और ओमेगा-6, फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज आदि पोषक तत्व काफी मात्रा में उपलब्ध होता है। जो हमारे शरीर को फिट रखने में मददगार साबित होते है। वहीं, पोस्ता हमारे शरीर के लिए हर तरह से लाभदायक होता है। जो हमारे शरीर को भी लाभ पहुंचाता है।
दवा के रूप में किया जाता है इस्तेमाल
अगर आप डाइट में इसको शामिल करना चाह रहे है तो इसके लिए 1 गिलास दूध में इसको 1 चम्मच उबाल कर सुबह या रात इसको पीएं। पौष्टिकता से भरें पोस्ता का इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी बनाने और सर्दी के दिनों में स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए भी प्रयोग होता है। आपको बता दें कि पोस्ता स्वाद और सेहत से भरपूर होता है, इसलिए इसे स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करने के लिए भी इसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्रयोग करते हैं। वहीं, पोस्ता अफीम के फल में से निकलने वाला एक सफेद रंग का बीज होता हैं इसकी तासीर ठंडी होती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वस्थ्य वर्धक भी होते हैं।



