इन दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर की करीब 3 हजार 620 वैकेंसी निकली है। जिसके लिए आप 28 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। जहां 25 जून फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।
ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री।
ये रखी गई है आयु सीमा
परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
इतना होगा वेतन
आपको बता दें कि मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II (लेवल-2) के पद पर नौकरी पाने वाले योग्य उम्मीदवारों को 67 हजार 700-2,08,700 रुपये तक /6600/ एकेडमिक लेवल-11 के तहत वेतनमान दिया जाएगा। जिसका चयन लिखित परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा।
- आवेदन शुल्क इस प्रकार है
- जनरल व ओबीसी – 105 रुपये
- एससी व एसटी – 65 रुपये
- दिव्यांग – 25 रुपये
आप सीधे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

