OnePlus ने लॉन्च किया Digital WellPaper ऐप, इस तरह कर सकते है इस्तेमाल

OnePlus ने अभी हाल ही में एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है WellPaper लेकिन इसमें खास बात यह है कि यहां वॉल की जगह वेल दिया गया है। वेल यानी वेलनेस।

OnePlus ने अभी हाल ही में एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है WellPaper लेकिन इसमें खास बात यह है कि यहां वॉल की जगह वेल दिया गया है। वेल यानी वेलनेस। आपको बता दें कि OnePlus ने Digital WellPaper ऐप में तीन वॉलपेपर्स दिए गए है। जिसमें से आप कोई का भी चयन कर सकते हैं।

छह कैटिगरीज में दी गई है ये चीज

वहीं, वॉलपेपर में छह तरह की कैटिगरीज दिख सकेगी जिसमें सोशल, गेमिंग, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल एंड कम्यूनिकेशन, इनफॉर्मेशन एंड बिजनेस और टूल्स शामिल है। वहीं, यह सभी छह कैटिगरी को अलग अलग रंगों में बांटा गया है। वॉलपेपर में रियल टाइम डीटेल्स दिखेंगी। जहां उदाहरण की तरह अगर आप सोशल ऐप्स ज्यादा का प्रयोग करते है तो वॉलपेपर पर सोशल को जिस रंग में रखा गया है वो कंपार्टमेंट में बढ़ता दिखेगा।

जान सकेंगे ज्यादा ऐप का प्रयोग

आपको बता दें कि एंड्रॉयड और आईफोन में इस तरह का फीचर दिया गया है। जिससे ये ट्रैक किया जा सके कि कौन सा ऐप ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। यूजर्स का बिहेवियर क्या है। आप सेटिंग्स में जा कर आराम से देख सकते हैं कि आपने कब और क्या प्रयोग किया है और कितने समय तक प्रयोग किया है।

 

वॉलपेपर पर देख सकेंगे ये चीज

वहीं, OnePlus इस ऐप को आसान बना रहा है। क्योंकि बार बार आप जा कर सेटिंग्स में ये नहीं देखेंगे कि आपने कितने देर तक किस ऐप या सर्विस पर टाइम स्पेंड किया है। इसलिए वॉलपेपर पर ही आपको यह दिखता रहेगा कि आप कौन से कैटिगरी के ऐप्स ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में आप जितनी बार होम स्क्रीन को देखेंगे तो आपको इस बात का अंदाजा रहेगा कि आप क्या ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। ये एक तरह के लाइव वॉलपेपर्स हैं जहां आपको यूसेज की डीटेल्स आसानी से दिखती रहेंगी।
गूगल प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड
OnePlus के द्वारा लॉन्च किए गए इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता हैं। वहीं, ये ऐप किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी चल सकेगा। ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ आप OnePlus के ही फोन में प्रयोग कर सकेंगे। आपको बता दें कि OnePlus के मुताबिक ये नया ऐप कंपनी की इंटर्नल एक्स्पेरिमेंटल सॉफ्टवेयर टीम Onelab की तरफ से तैयार किया गया है।
Summary
OnePlus ने लॉन्च किया Digital WellPaper ऐप, इस तरह कर सकते है इस्तेमाल
Article Name
OnePlus ने लॉन्च किया Digital WellPaper ऐप, इस तरह कर सकते है इस्तेमाल
Description
OnePlus ने अभी हाल ही में एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है WellPaper लेकिन इसमें खास बात यह है कि यहां वॉल की जगह वेल दिया गया है। वेल यानी वेलनेस।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER