सुबह की अच्छी करें शुरूआत, बस ये चीज को करे अनदेखा, जानियें

सुबह की अच्छी करें शुरूआत, बस ये चीज को करे अनदेखा, जानियें

एक कहावत कही गई है कि और हम सब शायद इसे जानते भी होंगे कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा ही अच्छा जाता है। वहीं, यदि आप दिन की शुरुआत में आप कुछ ऐसी चीजें करते है, जो आपके डेली रोटीन के साथ-साथ आपको पॉजिटिव भी रखती है जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमन्द भी होती है। तो आइये जानते है कुछ चीजों के बारे में।

सुबह उठने में ना करे जल्दबाजी

अक्सर हम लोगो में से बहुत से लोग ऐसे होते है कि वह जब सुबह शोकर उठते है तो वह बिस्तर पर झटके से उठते हैं, और काम निपटाने के लिए भागदौड़ में लग जाते हैं। आपको बता दे कि जब भी आपकी नींद खुले तब आपको आराम से बिस्तर पर से उठना चाहिए साथ ही आपके बॉडी और मसल्‍स को काम करने के लिए तैयार करना चाहिए। जिसके लिए सबसे पहले बेड पर गहरी सांस लें, पैर नीचे लटका कर दो मिनट बैठें, उठकर एक ग्‍लास पानी पिएं, उसके बाद ही कमरे से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि दिमाग और शरीर दोनों ही दिनभर की भागदौड़ के लिए तैयार रहेंगे।

 

स्नूज का ना करें उपयोग

वहीं, कई लोगों की आदत होती है, कि सुबह उनका अलार्म बजते ही वो उसे स्नूज़ ऑप्शन डालकर फिर से सो जाते हैं। आपको बता दे कि इस आदत से आपको बार-बार नींद टूटने के बाद सोने से यह आपको मेंटली रिलैक्स नहीं होने देता। क्या आप ये जानते है कि बार बार अपनी नींद को डिस्‍टर्ब करना आपके मेंटल हेल्‍थ को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सुबह अलार्म बजने पर एक बार में उठने का प्रयास करें।

सुबह करें इस चीज का सेवन

बहुत से ऐसे होते है कि सुबह की शुरुआत खाली पेट चाय-कॉफी के साथ करते हैं। जो आपके मेटाबॉलिज्म के लिए ठीक नहीं है। आपको बता दे कि यह आपकी सेहत को हर मामले में नुकसान पहुंचाती है। वहीं, इसकी जगह आप गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते है। वहीं, चाय या कॉफी का सेवन सुबह के ब्रेकफास्ट के साथ ही करें।

 

Summary
सुबह की अच्छी करें शुरूआत, बस ये चीज को करे अनदेखा, जानियें
Article Name
सुबह की अच्छी करें शुरूआत, बस ये चीज को करे अनदेखा, जानियें
Description
एक कहावत कही गई है कि और हम सब शायद इसे जानते भी होंगे कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा ही अच्छा जाता है। वहीं, यदि आप दिन की शुरुआत में आप कुछ ऐसी चीजें करते है,
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER