हम अक्सर देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत सुबह की चाय के साथ करते हैं। वहीं, सर्दियों के सीजन की बात करे तो ऐसे में लोग ज्यादातर चाय या काॅफी को ही लेना पसंद करते हैं। वहीं, शरीर की थकान उतारने के लिए तो लोग दिन में कई बार चाय को लेना पसंद करते हैं लेकिन क्या कभी आपने मन में ये ख्याल आता है कि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है भी या नहीं। आपको बता दे कि चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान पहुंच सकता हैं। तो आइये जानते है कि ज्यादा चाय का सेवन करने से हमारे शरीर में क्या नुकसान हो सकता है।
दिन में पिए सिर्फ इतने कप चाय
क्या आपको ये पता है कि एक कप चाय में करीब 20 से 60 मिलीग्राम के बीच कैफीन की मात्रा पाई जाती है। इसलिए दिन में 3 कप से ज्यादा चाय पीना सेहत और शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। वहीं, खाली पेट चाय पीने से भी सीने में जलन, पेट में गैस और इनडाइजेशन जैसी समस्या आपको हो सकती है।
चाय में इसकी पायी जाती है अधिक मात्रा
वहीं, चाय में कैफीन की मात्रा अधिक पायी जाती है। जिसके कारण चक्कर भी आ सकता हैं। तो ऐसे में ऐसी स्थित तब आती है जब आप 400-500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं। हालांकि, तनाव से जूझ रहा व्यक्ति भी अगर कम मात्रा में चाय का सेवन करता है तब भी उसे चक्कर जैसी स्थिति आ सकती हैं।
रात के समय ना ले चाय
अगर आप दिन में 2 कप से ज्यादा चाय का सेवन कर रहे है तो आपको रात के समय नींद न आने की समस्या हो सकती है। कई लोग की ऐसी आदत होती है कि रात के खाने के बाद वह चाय पीते हैं, इससे उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा सकता है।



