Micromax कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है अपना पहला 5G Mobile, पढ़िये

Micromax कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है अपना पहला 5G Mobile

भारतीय मोबाइल कंपनी Micromax जल्द ही 5G Mobile लॉन्च करने की कोशिश में लग गई है। कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि उनके बेंगलुरु में स्थित रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेंटर में लगातार इंजीनियर लगातार कोशिश कर रहे है कि भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स जल्द अपना पहला 5जी मोबाइल लॉन्च करे। आपको बता दे कि अगर ऐसा होता है तो यकीनन मानियें Motorola, Xiaomi, Realme, Vivo, Oppo, Samsung जैसी कंपनियों की तुलना में Micromax अपना सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन उतारेगी।

आने वाले प्रोडक्ट लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से रहेंगे लैस

राहुल शर्मा ने यह भी बताया कि जल्द से जल्द माइक्रोमैक्स के किफायती 5जी स्मार्टफोन्स लॉन्च करने पर काफी तेजी से काम चल रहा है और हमें विश्वास है  कि देशवासियों को जल्द 5जी मोबाइल्स की सेवा प्रदान करेंगे। वही, आने वाले समय में माइक्रोमैक्स वायरलेस ईयरफोन्स, ईयरबड्स और पावरबैंक लॉन्च करने से जुड़े यूजर्स के सवाल पर राहुल ने कहा कि निश्चित रूप से हम इस दिशा में भी बहुत तेजी से कार्य कर रहे हैं और जल्द ही एक सुनने-सुनाने वाला ऐसा प्रोडक्ट को कंपनी लेकर आएगी जो यूनिक लुक के साथ ही लेटेस्ट टेक्नॉलजी से लैस रहेगा।

2020 में कहीं थी ये बात

वहीं, माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर ने यूजर्स को यह भी विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में माइक्रोमैक्स के जो भी प्रोडक्ट्स उतारे जाएंगे उनमें लेटेस्ट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल पूरी तरह से किया जाएगा और लुक भी ऐसा होगा कि यह लोगो को पसंद भी आएगा। राहुल शर्मा ने पिछली बार दिसंबर 2020 में यूजर्स के साथ बातचीत में यह कहा था कि वह जल्द ही 6GB RAM, हाई डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, पावरफुल प्रोसेसर समेत अन्य धांसू खूबियों से लैस मिड रेंज स्मार्टफोन भी लॉन्च करेंगे।

यूजर्स को दिया है सरप्राइज

अब जल्द ही माइक्रोमैक्स का 5जी मोबाइल लॉन्च करने की बात कहकर राहुल शर्मा ने यूजर्स को एक सरप्राइज दिया है कि आखिर कब कंपनी की ओर से कब मोबाइल लॉन्च किये जाएंगे।

Summary
Micromax कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है अपना पहला 5G Mobile
Article Name
Micromax कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है अपना पहला 5G Mobile
Description
भारतीय मोबाइल कंपनी Micromax जल्द ही 5G Mobile लॉन्च करने की कोशिश में लग गई है। कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि उनके बेंगलुरु में स्थित रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेंटर में लगातार इंजीनियर लगातार कोशिश कर रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER