सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में एंटरटेनमेंट का लगने वाला है तड़का, आ रही नई गोरी मेम

सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में एंटरटेनमेंट का लगने वाला है तड़का, आ रही नई गोरी मेम

सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ लंबे समय के बाद सीरियल में अब एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। जब सीरियल में फैंस की फेवरेट नई गोरी मेम यानि अनिता भाभी शो में कदम रखेंगी। जहां करीब 5 महीने बाद सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मेकर्स को उनकी गोरी मेम यानि अनिता भाभी मिल गई हैं। मगर ऐसे में लोगों को इस बात का बड़ी बेसब्री से इंतजार है उनके किरदार को आखिर एपिसोड कब टेलीकास्ट होगा। तो ऐसे में अब वह समय बहुत नजदीक आ गया है जब अनिता भाभी अपने चार्म से हवा में प्यार घोलने के लिए वापस आ रही हैं। जिसके लिए निर्माताओं ने एक नया ट्रैक प्लान किया है।

इस तरह होगी शो में एंट्री

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि अनिता भाभी का शो में एक्सीडेंट हो जाता है और उनके चेहरे की सर्जरी करनी पड़ती है। इसके बाद जो उन्हें नया चेहरा मिलेगा। वह होगा एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का। हालांकि, शो में उनके नए चेहरे को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। खुद गोरी मेम के पति विभूति मिश्रा यानी की आसिफ शेख को भी थोड़ी झिझक लगती है, लेकिन बाद में वह एक नई शुरुआत के लिए तैयार हो जाते हैं।

खास बात

आपको बता दे कि अपने इस किरदार को लेकर खुद नेहा पेंडसे भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह शो का टेलीकॉस्ट ‘वैलेंटाइंस डे’ के दिन किया जाएगा। इस दिन शो के लीड कपल्स का परफॉर्मेंस के साथ ही उनका कैंडल लाइट डिनर भी देखने को मिलेगा।

अभी तक ये कर रही अनीता भाभी का रोल

वहीं, इससे पहले इस शो में अनीता भाभी का रोल सौम्या टंडन अदा कर रही थीं। मगर, सौम्या ने शो को जब से अलविदा कहा है, तभी से नई गोरी मेम यानि अनीता भाभी को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। अब आखिरकार जब नेहा पेंडसे गोरी मेम बनकर शो में कदम रखने जा रही है तो ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों के लिए इस शो का टेलीकॉस्ट ‘वैलेंटाइंस डे’ कुछ ज्यादा ही खास नजर आने वाला है।

Summary
सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में एंटरटेनमेंट का लगने वाला है तड़का, आ रही नई गोरी मेम
Article Name
सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में एंटरटेनमेंट का लगने वाला है तड़का, आ रही नई गोरी मेम
Description
सीरियल 'भाभी जी घर पर है' लंबे समय के बाद सीरियल में अब एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। जब सीरियल में फैंस की फेवरेट नई गोरी मेम यानि अनिता भाभी शो में कदम रखेंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER