हम अक्सर देखते है हर इंसान अपनी लाइफ में अच्छा खान-पान खाता है और योगासन करता है और साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिये खून का दौरा बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। वहीं, अगर शरीर में खून की कमी होना या, खून का गाढ़ा होना, ब्लड क्लॉट या फिर शरीर में जरूरत से ज्यादा ब्लड होना आदि सेहत संबंधी बहुत सी गंभीर दिक्कतें बन सकती है। आजकल हम देख रहे है कि ठंड का सीजन चल रहा है तो ऐसे में लोगों में खून के गाढ़ेपन की गंभीर समस्या आम सुनने को मिल रही है।
गलत खान-पान हो सकती है समस्या
जहां इसके लिए कहीं न कहीं हमारा गलत खान-पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। इस ब्लड क्लॉट की वजह से हृदय संबंधी रोग, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आदि बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, कुछ लोग तो खून को गाढ़ा होने से बचाने के लिए दवाइयों का प्रयोग भी करते हैं, जिसमें खून को पतला करने वाले एजेंट का उपयोग किया जाता है। तो आइये जानते है कि क्लॉटिग को खतरे को कम करने के लिए दवाइयों के अलावा कुछ खाद्य पदार्थ और घरेलू उपायो को अपना सकते है। जिससे खून के गाढ़ेपन की परेशानी से राहत मिल सकती है।
बदलें लाइफस्टाइल और करें फाइबर वाला भोजन
हमारे लाइफस्टाइल में सबसे बड़ी वजह गंभीर बीमारियों की समस्या बन सकती है। जो अपनी दिनचर्या में थोड़ा से बदलाव करके आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जहां शरीर में खून को शुद्ध करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। जिसके करने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति अच्छी रहती है और खून भी सही रहता है।
शुद्ध ऑक्सीजन में ले गहरी सांस और करे हल्दी का सेवन
सुबह के समय हम देखते है कि शुद्ध ऑक्सीजन सेहत के लिए बहुत अच्छी है। जहां गहरी सांस लेने से फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। जिससे रक्त संचार सही रहता है। वहीं, हम ये भी जानते है कि हल्दी में बहुत से ऐसे औषधिय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होतेे है। यह ब्लड क्लॉट को रोकने का भी काम करती है।




