हम सभी आज देख रहे है कि देश में कोरोना महामारी जब से आयी है तब से हम सभी की लाइफस्टाइल काफी बदल सी गई है। जहां मास्क हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना गया है। जहां भी हम जाते है इसका प्रयोग करते है वहीं, मास्क लगाने से हम हर तरह-तरह से संक्रमण के खतरे से बच कर रह सकते हैं। हालांकि, हम अक्सर देखते है कि ऑफिस में जो लोग घंटों मास्क लगाकर रहते है तो उनके कान में दर्द होने लगता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा उन लोगों को समस्या होती है जो आंखों पर चश्मा लगाते हैं।
इनको होती है ज्यादा दिकक्त
अक्सर जो लोग चश्मा लगाते है तो उनको मास्क लगाने पर मुंह की भाप सी जम जाती है। जिससे काम करने में दिक्कत पैदा होता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में उन लोगों को दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है जो हेलमेट लगाकर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। इससे एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है। आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे भी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसको आप अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
इस तरह लगाए मास्क और चश्मा
इसके अलावा आप मास्क की डोरी को काटकर टाइट कर लें। इससे भी आपको मास्क में फर्क देखने को मिलेगा। हमेशा पहले मास्क पहने फिर चश्मा। आजकल बाजार में एंटी फोग चश्मे मिलगे लगे है। जिसके इस्तेमाल से मास्क लगाने से चश्मे पर भाप नहीं जमती है।
इस नियम से लगाए मास्क
अगर आपको भी लंबे समय तक मास्क पहनने से कान में दर्द होने लगता है तो इससे बचने के लिए आप मास्क की डोरी को क्लिप में लगाकर बालों में लगा सकते हैं। इस तरह आपका मास्क भी ढीला रहेगा और आपके कानों को भी आसानी से आराम भी मिल सकेगा।



