हम सभी अक्सर यह देखते है कि नए साल में शुरूआत के मौके पर रिजॉल्यूशन्स बनाते हैं जिसे हम कुछ दिनों तक अच्छे नियम द्वारा उसको फॉलो भी करते हैं लेकिन वहीं, कुछ समय बाद समय ना होने के कारण अन्य चीजों में बिजी होने के साथ-साथ छोड़ देते हैं लेकिन इस बार हमें अपने सेहत से कोई समझौता नहीं करनी है ये आपको हर हाल में याद रखना पड़ेगा।
इस चीज के प्रति जागरूक रहना सिखाया 2020 ने
हम यह देख रहे है कि 2020 में कोरोना महामारी के चलते इस साल ने हमें बहुत कुछ सिखाया है लेकिन सबसे ज्यादा सेहत के प्रति जागरूक रहना सिखाया है। महामारी के समय में अगर देखे तो सेहत सबसे बड़ी चिंता है। इसलिए अगर आपको इस नए साल पर खुद को फिट रखना है तो फिटनेस गोल भी तैयार करने होंगे। इन फिटनेस गोल को पूरा करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने होंगे।
जल्दी उठकर सुबह जाएं टहलने
सर्दियों में आप सुबह – सुबह उठकर 15 मिनट के लिये टहलने के लिये जाएं। 15 मिनट का टहलना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
घर में करें योगासन
ज्यादातर अक्सर यह मानते है कि एक्सरसाइज बाहर खुले मैदान में ही हो सकती है लेकिन अब चीजे बदल गई है, आप घर में भी एक्ससाइज और योग आराम से कर सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप घर में पुशअप, चेस्ट फ्लाई, स्क्वेंट्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुद को फिट रखने के लिए योगासन भी कर सकते हैं।
रोज पिए इतना पानी
हर रोज 4 से 5 लीटर पानी पीएं। पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्स रहता है और डिहाइड्रेट नहीं होता है।
रोजाना ले इतने घंटे की भरपूर नींद
अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें। सुबह जल्दी उठने और एक्सरसाइज करने से अच्छी नींद आएगी। नींद पूरी नहीं होने पर सिर दर्द और थकान होने जैसी समस्या होने लगती है।




