वाराणसी पुलिस ने रचा इतिहास ।

वाराणसी पुलिस

मंगलवार के दिन वाराणसी पुलिस ने एक नया इतिहास रच दिया है । वाराणसी पुलिस ने एक दिन में लगभग 52000 वाहनों का चालान किया है । यह अब तक भारत वर्ष के किसी भी राज्य में एक दिन में होने वाले वाहन चालान से कही अधिक हैं जो अपने आप मे एक कीर्तिमान है ।

वाराणसी जिले में यातायात नियमो को दुरूस्त रखने के लिए जिले के एस एस पी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की लगभग तीन सौ साठ टीमों ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया।

वाराणसी एक ऐसा जिला है जहाँ पर यातायात से होने वाली समस्यायें , चौराहों पर जाम और सड़क दुर्घटना अक्सर देखने को मिलती हैं जिले में तैनात वर्तमान एसएसपी ने इसका संज्ञान लिया और इसके तहत एक अभियान चलाया । यह अभियान मुख्य रूप से बनारस जनो में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता लाने की कोशिश में कई गयी थी ।

एस एस पी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मौके पर दो वाहनों दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया । दो पहिया वाहन के चालक जिनके पास हेलमेट नहीं था , वाहन के पूर्ण कागजात नहीं थे उन पर तुरंत सख्त कार्यवाही की गई । इसके साथ-साथ चार पहिया के वाहन चालकों जिनके वाहन के शीशे काले थे और गाड़ी के कागजात अपर्याप्त थे तथा सीट बेल्ट ना बांधने पर उन पर कार्यवाही की गई और उनका चालान किया गया ।

एस एस पी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हमें ऐसे भी वाहन चालक देखने को मिले जिन्होंने पूर्ण रुप से यातायात के नियम का पालन किया वाराणसी पुलिस की तरफ से गुलाब का फूल पुरस्कार स्वरूप दिए गए ।

एस पी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि चालान अभियान केवल शहरी क्षेत्र में नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ और उसमें लगभग 17000 वाहनों का फोटो चालान किया गया । उसके साथ-साथ लगभग 13000 वाहनों का चस्पा चालान हुआ और लगभग 8000 वाहनों का मैन्युअल चालान किया गया । उसके साथ-साथ यातायात के नियम का पालन ना करने वाले व्यक्तियों से जुर्माना भी लगभग ₹600000 वसूल किए गए वसूल किया गया ।

एस एस पी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि यातायात के नियमों को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे चालान अभियान वाहन चेकिंग अभियान भविष्य में भी होते रहेंगे ।

Kunwar Hari Om

Born and brought up in Varanasi.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER