दुबलेपन से ये फूड दिलाएंगे छुटकारा

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों में या तो मोटापे की शिकायत है या फिर दुबलेपन की। खराब खान-पान के कारण संतुलित स्वास्थ्य पाना बेहद कठिन हो गया है। जो लोग अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण दुबलेपन से परेशान हैं। उन्हें इन  चीजों के सेवन करने से इससे छुटकारा मिल सकता है।

LG ने 4000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया K52, पढ़िये खबर

केला

केलों में भरपूर कैलोरी होती है। इसलिए रोजाना सुबह एक गिलास दूध के साथ 2-3 केलों का सेवन जरूर करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। साथ ही केले और दूध को मिक्स करके उसमें काजू मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर शेक के रूप में पीने से आपको इस समस्या से निजात मिलेगी। केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है।

केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है। आप इस्बगोल की भुस्सी या दूध के साथ केले का सेवन प्रतिदिन रात में सोते समय करें। ऐसा करने पर आपको पेट में होने वाली कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलेगी। भोजन सुपाच्य होने के बाद भूख में बढ़ोत्तरी होगी और वेट बढ़ेगा।

पनीर

पनीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन, कैल्शिम के साथ पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और फैट होता है जो आपको व जन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना थोड़ा पनीर का सेवन जरूर करे। पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही पनीर के सेवन से फैट में बढ़ोत्तरी होती है। पनीर के सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है। पनीर कैल्शियम का एक अच्छा माध्यम है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। पनीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन डी शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है। जिन लोगों को वजन घटाना हो उनके लिए भी पनीर बहुत फायदेमंद है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है। इसमें कई ऐसे खनिज होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।

 

 

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER