व्हाट्सएप सबसे पसंदीदा मैसेजिंग ऐप में से एक है इसका इस्तेमाल केवल टेक्स्ट मैसेज या फोटो वीडियो शेयर करने के लिए ही नहीं बल्कि अब ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए भी खूब होने लगा है मगर यहां पर एक दिक्कत है कि कॉल को रिकॉर्ड नहीं कर पाते हैं हालांकि कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप कॉल को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
दूसरे डिवाइस की मदद से करें रिकॉर्ड
व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका है कि फोन को स्पीकर पर रखकर फिर अन्य डिवाइस से उसे रिकॉर्ड कर लें। यदि दूसरे हैंडसेट में रिकॉर्डर नहीं है तो प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा आप चाहें तो वॉइस रिकॉर्डर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान आप किसी चीज को मिस नहीं करना चाहते हो और साथ में नोट्स भी लेना चाहते हैं तो लैपटॉप या किसी भी सेकेंडरी डिवाइस पर ओवर डाॅट एआइ ऐप को डाउनलोड कर लें।
स्मार्टफोन में राडारबाॅट है तो नहीं कटेगा स्पीड चालान
यह रियल टाइम के आधार पर ऑटोमेटिक ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा भी देता है। इसके लिए कॉल रिसीव करने के दौरान आपको बस बटन को दबाने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद ऐप वॉइस कन्वरसेशन रिकॉर्ड करना शुरू कर देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब एंड्रॉयड फोन पर आप रिकॉर्डिंग चलाते हैं तो ऑडियो ट्रांसक्राइब टेक्स्ट में सिंक होना शुरू हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो वॉइस कॉल रिकॉर्डिंग के साथ आपको इसका टेक्स्ट वर्जन भी मिल जाता है। फिलहाल यह ऐप केवल अंग्रेजी भाषा को ही सपोर्ट करता है इसके अलावा हर महीने आपको वॉइस कन्वरसेशन रिकॉर्ड करने के लिए 600 मिनट मुफ्त भी मिलते हैं।
उसी फोन में कैसे रिकॉर्ड करें व्हाट्सएप कॉल
यदि आप कैजुअल व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे कॉल रिकॉर्डिंग एप्स मौजूद हैं। आप रिकॉर्ड व्हाट्सएप कॉल ऐप की मदद ले सकते हैं इसमें एक साधारण यूआई है यहां पर कॉल को रिकॉर्ड करना बेहद आसान है। यह एक ऑटोमेटिक रूप से आपके व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करता है।