स्मार्टफोन में राडारबाॅट है तो नहीं कटेगा स्पीड चालान

अगर आप सड़कों पड़ता है स्पीड की सीमा को लगते हैं या फिर रेड लाइट जंप करते हैं तो हो सकता है कि इसके लिए आपको भारी ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं करना पड़े। इसलिए वाहन चलाते समय स्थानीय ट्रैफिक नियमों का पालन करना हमेशा उचित होता है। हालांकि पिछले साल गूगल ने भारत में अपने मैप्स एप पर स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरे के बारे में जानकारी देनी शुरू की थी लेकिन अज्ञात कारणों से गूगल मैप से यह सुविधा अब गायब हो गई है। मगर आप भारतीय सड़कों पर स्पीड या फिर रेड लाइट जंप से जुड़े चालान से बचना चाहते हैं तो राडारबाॅट ऐप की मदद ले सकते हैं। स्मार्टफोन में राडारबाॅट ऐप की मदद से रियल टाइम में स्पीड कैमरा वार्निंग और ट्रैफिक अलर्ट देता है।

52 वे मुकाबले में हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

 

स्मार्टफोन में राडारबाॅट का उपयोग

 

सबसे पहले अपने एंड्राइड या फिर आई फोन पर राडारबाॅट फ्री ऐप को इंस्टॉल कर लें। इसके बाद गूगल मैप्स को ओपन कर नेविगेशन शुरू करें और इसे मिनिमाइज कर दें। अब को राडारबाॅट ओपन करने के बाद कुछ ज़रूरी अनुमति देनी होगी। अब आपको एप्लीकेशन की मुख्य स्क्रीन पर करंट लोकेशन और नीचे दाएं तरफ एक स्पीडोमीटर दिखाई देगा। एप्लीकेशन ओपन रखें उसके बाद जहां स्पीड कैमरा लगा है उसके आसपास पहुंचने पर यह ऐप आपको साउंड अलर्ट देना शुरु कर देगा। अगर फोन को जेब में रखकर बाइक की सवारी कर रहे हैं तो यह वाइब्रेशन अलर्ट को भी सपोर्ट करता है।

क्योंकि आपने पहले से ही गूगल मैप पर नेविगेशन शुरू किया था इसलिए मैप्स पर नेविगेशन अलर्ट मिलते रहेंगे व राडारबाॅट फॉरग्राउंड में चलता रहता है। यह आपको फिक्स्ड स्पीड कैमरा, टनल कैमरा, नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा और ट्रैफिक लाइट कैमरा से अलर्ट करता रहेगा इसके अतिरिक्त आपको ट्रैफिक जाम एक्सीडेंटल एरिया की जानकारी भी मिलेगी।

अच्छी बात यह है कि आप केवल उस दिशा के लिए अलर्ट प्राप्त करेंगे जिस दिशा में यात्रा कर रहे हैं। यह ऑटोमेटिक रूप में विपरीत दिशा में है या आपके मार्ग के बाहर के स्पीड कैमरा को खारिज कर देता है। क्योंकि यह समुदाय द्वारा संचालित ऐप है इसलिए इसमें आपके पास अपने रास्ते पर स्पीड कैमरा को मैनुअली रूप से रिपोर्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER