यादगार फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 वर्ष हुए पूरे

यादगार फिल्म 'मोहब्बतें' के 20 वर्ष हुए पूरे

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट और यादगार फिल्म ‘मोहब्बतें’ को रिलीज हुए करीब 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अधिक स्टार-कास्ट वाली इस फिल्म को आज भी शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के यादगार रोल के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म से 6 नए कलाकारों उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल, जुगल हंसराज, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी ने बालीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन आपको क्या ये बात पता है कि इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर और काजोल को भी रोल ऑफर किए गए थे।

आज भी पसंद किये जाते है गानें

बता दें कि मोहब्बतें अपने समय की दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई फिल्म थी। जो कि इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, शेफाली शाह, सौरभ शुक्ला, अमरीष पुरी, अनुपम खेर और अर्चना पूरण सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की थीं।

 

फिल्म में इनको भी ऑफर हुए थे रोल

आपको बता दे कि इस फिल्म में शमिता शेट्टी और किम शर्मा वाले किरदार पहले करिश्मा कपूर और काजोल को ऑफर हुए थे। हालांकि, इसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया कि उन्होंने ये रोल क्यों ठुकरा दिए। फिल्म में शमिता शेट्टी उदय चोपड़ा, जबकि किम शर्मा जुगल हंसराज के ऑपोजिट थे।

खास बात

वैसे यह बात भी दिलचस्प है जो कि कम लोगों को पता है कि उदय चोपड़ा फिल्म में रिंकी खन्ना को अपने ऑपोजिट लेना चाहते थे, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने मन बना लिया था कि वह इस रोल में किसी नई एक्ट्रेस को ही लेंगे।

इन्होंने फिल्म में रोल को कर दिया था रिजेक्ट

जहां तक बताया तो यह भी जाता है कि फिल्म में श्रीदेवी के लिए भी एक किरदार लिखा गया था और उन्हें अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट कास्ट किया जाना था, लेकिन श्रीदेवी ने यह रोल ही रिजेक्ट कर दिया तो इस किरदार को कहानी से ही हटा दिया गया।

Summary
यादगार फिल्म 'मोहब्बतें' के 20 वर्ष हुए पूरे
Article Name
यादगार फिल्म 'मोहब्बतें' के 20 वर्ष हुए पूरे
Description
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट और यादगार फिल्म 'मोहब्बतें' को रिलीज हुए करीब 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अधिक स्टार-कास्ट वाली इस फिल्म को आज भी शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के यादगार रोल के लिए याद किया जाता है।
Author
Publisher Name
youth express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER